फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पेशी पर आए व्यक्ति को पिता-पुत्र ने दी धमकी, केस दर्ज

पेशी पर आए व्यक्ति को पिता-पुत्र ने दी धमकी, केस दर्ज

Sat, 30 Mar 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
पेशी पर आए व्यक्ति को पिता-पुत्र ने दी धमकी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पेशी पर कोर्ट परिसर आए गंगवा गांव निवासी सुरेंद्र ने सोनीपत के मनाना गांव निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत कोर्ट कांप्लेक्स पुलिस चौकी में दी है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि वह 20 मार्च को किसी केस में पेशी भुगतने के लिए हिसार कोर्ट परिसर आया था। जब वह मेन गेट पर पहुंचा तो वहा पर सोनीपत के मनाना गांव निवासी ईश्वर फौजी, उसका बेटा जितेंद्र और दो अन्य खड़े थे। सुरेंद्र का आरोप है कि उन्होंने उसे धमकी दी कि या तो केस वापस ले ले नहीं तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद वे वहां से चले गए। जब वह काम निपटा कर गोबिंद पैलेस की तरफ अपनी गाड़ी की तरफ जा रहा था तो चारों आरोपियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान जातिसूचक गालियां भी दी गई और जान से मारने की धमकी दी। वहां आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 341, 506, 34 और एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed