फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गुरेरा में घर में घुस महिला से की छेडख़ानी और महिला ने युवक पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

गुरेरा में घर में घुस महिला से की छेडख़ानी और महिला ने युवक पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Tue, 29 Jan 2019 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
गुरेरा में घर में घुस महिला से की छेडख़ानी और महिला ने युवक पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
घर में घुस महिला से छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
विज्ञापन

सिवानी मंडी। क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला के घर में अचानक घुस कर महिला के साथ छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिवानी पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव की पीड़ित महिला ने बताया कि सोमवार को अपने घर में थी। इसी दौरान विनोद नाम का एक युवक घर में आया व छेड़खानी करने लगा। उसने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो शोर सुन कर उसका बेटा मौके पर पहुंचा तो उसने उसके बेटे को भी घायल कर दिया। इस दौरान आरोपी ने इस मामले को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में महिला के साथ छेड़खानी करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed