{"_id":"5bdf5642bdec2269796a9cf1","slug":"131541363266-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुड़ाक में दोस्त की गोली मार कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुड़ाक में दोस्त की गोली मार कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बुड़ाक में दोस्त की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
हिसार। बुड़ाक के कृष्णा प्रणामी गोशाला के सामने बाइक सवार दो-तीन युवकों द्वारा 25 वर्षीय संदीप की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शेखर को गिरफ्तार कर लिया है। सदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले का दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
28 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे बुड़ाक गांव के मुख्य बस स्टैंड पर बनी कृष्णा प्रणामी गोशाला के गेट के पास संदीप की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा था कि संदीप का शेखर की बहन से प्रेम प्रसंग था। उससे दो माह पूर्व लड़की ने जहर का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। हत्या प्रकरण इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा था। तीनों युवकों ने पहले एक साथ बैठकर खेत में शराब पी थी। उसके बाद शाम को तीनों युवक बाइक पर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर आ गए। उन्होंने संदीप को गोशाला से पानी लेने के लिए भेज दिया। जैसे ही संदीप बाइक से उतरकर गया तो पीछे से संदीप की कमर में गोली मार दी। एक के बाद एक लगातार सात गोलियां चलाई गई। बाइक पर सवार दोनों युवक राजस्थान की तरफ फरार हो गए।
शराब ठेके में पार्टनर था संदीप
ग्रामीणों के अनुसार संदीप शराब के ठेके में पार्टनर था, जिसका हिसाब-किताब इसने 20 दिन पूर्व कर दिया था। अब संदीप कुछ नहीं करता था। संदीप का बड़ा भाई ट्रक ड्राइवर है। संदीप के पिता रोशन कई वर्ष पूर्व स्वर्ग सिधार गए थे।
विज्ञापन
वर्जन
संदीप हत्याकांड के एक आरोपी शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। रिमांड में उससे हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल और दूसरे आरोपी के बारे में सुराग जुटाने हैं।
-बिजेंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी, हिसार।