फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सात साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी दोषी करार

सात साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी दोषी करार

Thu, 18 Oct 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सात साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी दोषी करार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। उकलाना के नजदीक के गांव में सात साल की बच्ची के साथ अश्लील छेड़छाड़ करने पर आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. पंकज की कोर्ट ने केस पर फैसला सुनाते हुए आरोपी गांव धिगताना वासी 25 वर्षीय विनोद उर्फ बिंटू को दोषी करार दिया गया है। दोषी को 25 अक्तूूबर को इस मामले में सजा सुनाई जाएगी। दोषी को आईपीसी की धारा 342, 506 व पोक्सो एक्ट के तहत दोषी करार दिया गया है।

मामले के अनुसार उकलाना के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसकी सबसे छोटी बेटी सात साल की है। घटना के दिन वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसी दिन गांव धिगताना का विनोद उर्फ बिंटू उनके घर के पास बने घर को तोड़ रहा था। इसी दौरान वहां पर उसकी बच्ची व मोहल्ले के अन्य बच्चे खेल रहे थे। तब आरोपी विनोद ने 10 रुपये देकर उसकी बच्ची को अपने साथ बंद पड़े घर में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत की। बच्ची के शोर मचाने पर उसकी मां वहां पर पहुंची तो आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज करवाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed