{"_id":"5babd77e867a557eca09189c","slug":"131537988478-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेडमार्ट के आरोपी अमित को भेजा पांच दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेडमार्ट के आरोपी अमित को भेजा पांच दिन के रिमांड पर
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। चिटफंड कंपनी ट्रेडमार्ट के डायरेक्टर आनंदपाल के बेटे अमित को पुलिस ने गिरफ्तार करके बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी अमित को पूछताछ के लिए पांच दिन के लिए रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। अन्य आरोपी आनंदपाल को तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। आरोपी अमित ही इस पूरे फ्रॉड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस ने छापामारी करके मंगलवार शाम को आरोपी अमित को गिरफ्तार किया था। आरोपी अमित बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर तैनात है।
पुलिस टीम ने केस के साथ आरोपियों की प्रॉपर्टी अटैच करने के लिए उसकी जानकारी निकलवानी शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस को आरोपी की करीबन ढाई करोड़ कीमत की प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है। आरोपी ने इसके अलावा और कितनी संपत्ति अर्जित की है, इसके बारे में भी पुलिस जानकारी निकलवा रही है। इसके अलावा इस फ्रॉड से इकट्ठा किया गया पैसा कहां पर लगाया गया है, इस बारे में भी आरोपी से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले पुलिस इस केस में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 60 लाख रुपये नकद व लैपटॉप बरामद कर चुकी है।
बॉक्स
इंजीनियर पुलिस की पकड़ से दूर
पुलिस को इस केस मेें शामिल इंजीनियर हाथ नहीं लगा है, जिसने यह सॉफ्टवेयर तैयार किया है। पुलिस का माननछा है कि इस सॉफ्टवेयर का लोगों के साथ ठगी करने में अहम रोल रहा है। गिरफ्तार किए जा चुके तीन आरोपियों के अलावा अभी तक सोलह अन्य फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए आरोपी अमित से पुलिस को अहम जानकारी मिल सकती है।