{"_id":"5b859e9542c792464c73e5d1","slug":"131535483541-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट एरिया में बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट एरिया में बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। कैंट एरिया में फौजी करण सिंह के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कैंट निवासी रेणु यादव ने बताया कि उनके पिता जी करण सिंह फौज में नौकरी करते हैं। उनकी पोस्टिंग पठानकोट पंजाब में है। परिवार के अन्य सदस्य उनके पिता जी के साथ पठानकोट में रहते है और वह चेन्नई में पढ़ाई करती है। सोमवार को जब वह अपने सैनिक विहार कॉलोनी स्थित घर में आई तो देखा कि बाहर मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने अंदर जाकर जांच की तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में रखी अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें से चांदी के 20 सिक्के, पांच हजार की नकदी, चांदी की मूर्तियां व बर्तन गायब मिले। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पहले भी हो चुकी है तीन घरों में चोरियां
इससे पहले भी कैंट एरिया में तीन घरों में चोरियां हो चुकी है। पुलिस अभी तक किसी भी मामले को सुलझा नहीं पाई है। चोरों द्वारा बंद घरों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले भी जिन घरों में चोरियां हुई है, उनके मालिक घर बंद करके बाहर गए हुए थे। चोरों ने घरों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी, विदेशी शराब व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे।