{"_id":"5b4e421f4f1c1b37748b567c","slug":"131531855391-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड कंपनियों की नकली जूते बेच रहे थे, धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रांडेड कंपनियों की नकली जूते बेच रहे थे, धरे गए
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। ब्रांडेड कंपनियों के नाम नकली जूते बेचे जाने की सूचना पर मंगलवार को नागोरी गेट के नजदीक दो दुकानों पर छापा मारा। जहां से करीब 150 जोड़ी नकली जूते बरामद किए गए हैं। ग्राहक बनकर पहुंचे कंपनी के कर्मचारी और दो अन्य लोगों को दुकानदार ने बाहर से शटर गिराकर अंदर बंद कर दिया। बाहर ताला लगाकर चले गया। बाद में कंपनी के दूसरे अधिकारी व पुलिस ने शटर को खुलवाया।
फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कंपनी के फील्ड ऑफिसर सुरेंद्र ने बताया कि नाइक कंपनी की हिसार में सेल घट रही थी। इस पर सैंपल लेकर जांच की गई तो पता चला कि कई दुकानदार ब्रांडेड नाइक कंपनी के नकली जूते बेच रहे हैं। इस बारे में पुलिस के आला अधिकारियों को अवगत करवाया गया। पुलिस की मदद से सुरेंद्र, प्रमोद कुमार तथा कपिल कुमार ने हिसार शूज और सांगवान शूज शॉप पर दबिश दी। सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मौके से करीब 150 जोड़ी जूते बरामए किए हैं। दबिश के दौरान एक दुकानदार घबरा कर जांच अधिकारी व ग्राहक को दुकान के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। कुछ देर बाद ताला खुलवाया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही थी। बता दें कि इससे पूर्व भी हिसार में अलग-अलग दुकानों से कई बार ब्रांडेड कंपनियों के नकली कपड़े व जूते बरामद हो चुके हैं।
विज्ञापन