{"_id":"5ac6793e4f1c1bcf618b5a5b","slug":"131522956606-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर बंधक बनाकर पीटा::::::::::","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर बंधक बनाकर पीटा::::::::::
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
आजाद नगर के 20 साल के एक युवक का दो युवकों ने स्कूटी पर अपहरण कर लिया। वे उसे एक ऑफिस में ले गए और उसके साथ मारपीट कर प्राइवेट पार्ट में पाइप डालकर घायल कर दिया। उन्होंने उसे निर्वस्त्र कर पीटा। अपहरणकर्ता सोने पर युवक भाग निकला और एक परिचित के पास पहुंचा। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में एक नामजद समेत दो युवकों पर अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने कुकर्म किया था, लेकिन पुलिस वह बात नहीं मान रही है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित का कहना है कि वह मूलरूप से हांसी के पास के एक गांव का रहने वाला है। वह कुछ समय से आजाद नगर एरिया में रह रहा है और एक कन्फेक्शनरी की दुकान पर काम करता है। वह दो अप्रैल की रात दुकान मालिक के घर खाना लेने गया था। वह दस बजे वापस दुकान की तरफ आ रहा था। वह दुकान के पास पहुंचा तो स्कूटी पर सचिन और एक अन्य युवक आए। दोनों युवकों ने मुझे स्कूटी पर बैठने की बात कही, लेकिन मैंने बैठने से इनकार कार कर दिया। तब दोनों युवकों ने मुझे जबर्दस्ती स्कूटी पर बिठा लिया और अपने ऑफिस में ले गए। आरोप है कि वहां पर दोनों युवकों ने पाइप से मारपीट की। बाद में मेरे कपड़े उतार दिए और प्राइवेट पार्ट में पाइप डाल दी। दोनों युवक शराब के नशे में थे। पीड़ित का कहना है कि दोनों युवकों के सोने के बाद वह ऑफिस से बाहर निकलकर भाग निकला। उसे देर रात उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि उसके साथ कुकर्म भी किया गया था, लेकिन पुलिस ने उस मामले में कार्रवाई नहीं की। वह अन्य लोगों के साथ इस बारे में शुक्रवार को एसपी से मिलेगा।
अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट करने का केस दर्ज किया है। कुकर्म की बात सामने नहीं आई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
-अमर सिंह, एसआई आजाद नगर चौकी, हिसार