फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छठी में पढने वाले किशोर ने दूसरी कक्षा के मासूम से कुकर्म का प्रयास किया, आरोपी काबू

छठी में पढने वाले किशोर ने दूसरी कक्षा के मासूम से कुकर्म का प्रयास किया, आरोपी काबू

Wed, 28 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
छठी में पढने वाले किशोर ने दूसरी कक्षा के मासूम से कुकर्म का प्रयास किया, आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर के एक मोहल्ले में 14 साल के एक किशोर ने आठ साल के बालक के साथ एक खाली मकान में कुकर्म का प्रयास किया। आरोपी किशोर छठी और पीड़ित बालक दूसरी कक्षा के छात्र हैं। वे एक स्कूल में पढ़ते हैं। सिटी थाना पुलिस ने कुकर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी किशोर को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया।

शहर के एक मोहल्ले के एक आदमी ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी कि उनका आठ साल का बेटा एक प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है। वह कई दिनों से गुमसुम था। उन्होंने उससे प्यार से पूछा तो उसने सोमवार को बताया कि मेरे स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाला किशोर मुझे 21 फरवरी को अपने मोहल्ले के एक खाली मकान में ले गया था। उसने वहां उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया था। यही नहीं उसने उससे कहा था कि यह बात किसी को बताई तो तुझे जान से मार दूंगा। वह धमकी के चलते डर गया था। बालक का पिता मामले का पता चलने पर तुरंत पुलिस के पास पहुंचा और एक लिखित शिकायत पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने कुकर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआई महेंद्र सिंह की टीम ने मंगलवार शाम को सिटी थाना एरिया में एक जगह छापा मारकर आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed