{"_id":"597e2d2c4f1c1b9b508b47f0","slug":"131501441324-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में चोरी की नीयत से लाइट तोड़ते दो युवक काबू, पुलिस को सौंपे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री में चोरी की नीयत से लाइट तोड़ते दो युवक काबू, पुलिस को सौंपे
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शिव कॉलोनी स्थित हरियाणा ट्यूब लिमिटेड फैक्ट्री के स्टाफ ने चोरी की नीयत से अंदर घुसने का इरादा रखकर मेन लाइट तोड़ते दो युवकों को काबू किया है। बाद में दोनों को सूर्य नगर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस जांच कर रही है।
फैक्ट्री के निदेशक ऋषि गोयल ने बताया कि फैक्ट्री में दो बदमाशों को चोरी करने के इरादे से मेन लाइट तोड़ते हुए रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वे दोनों शिव कॉलोनी के बाशिंदे हैं। गोयल ने बताया कि उनका इरादा लाइट तोड़कर अंधेरे में चोरी करने का था। इससे पहले फैक्ट्री में कई बार पीतल, तांबा और अन्य महंगी चीजें चोरी हो चुकी हैं, लेकिन चोर हाथ नहीं आए। एक सप्ताह पहले फैक्ट्री के ऑफिस का मीटर क्षतिग्रस्त किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।