फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बीमा एजेंट ने फतेहाबाद की महिला को दिल्ली ले जाकर रेप किया, केस दर्ज

बीमा एजेंट ने फतेहाबाद की महिला को दिल्ली ले जाकर रेप किया, केस दर्ज

Sun, 08 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बीमा एजेंट ने फतेहाबाद की महिला को दिल्ली ले जाकर रेप किया, केस दर्ज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। फतेहाबाद की एक महिला ने हिसार के जिंदल कॉलोनी निवासी बीमा एजेंट कमलेश दत्त के खिलाफ रेप करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद के नजदीकी गांव की 28 वर्षीय विवाहित ने बताया कि करीब दो साल पहले उसके साथ रेप किया था।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब दो साल पहले वह हिसार के मय्यड़ गांव में बस के इंतजार में खड़ी थी। तभी वहां आरोपी कमलेश अपनी बाइक पर पहुंचा। हिसार जाने की बोलकर उसे बाइक पर बैठा लिया। आरोपी ने उसे बताया कि वह एक जीवन बीमा कंपनी में एजेंट है। अगर वह भी यह काम करना चाहे तो उसे भी शुरू करवा सकता है। इसी सिलसिले में उसकी अक्सर आरोपी से बातचीत होने लगी। एक दिन आरोपी दिल्ली में सेमिनार की बोलकर उसे अपने साथ ले गया। वहां पर एक निजी होटल में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। घटना के बाद भी आरोपी अक्सर उसे फोन करके धमकाता व जान से मारने की धमकी देता। इसके बाद उसने परेशान होकर आरोपी के खिलाफ हिसार महिला थाने में केस दर्ज करवाया। जांच अधिकारी निर्मला ने बताया कि पीड़ित महिला फतेहाबाद की है। उसके साथ रेप की घटना दिल्ली में हुई है। महिला की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई के लिए इसे दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed