फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   परिजनों ने गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दे उठाया शराब ठेकेदार का शव

परिजनों ने गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दे उठाया शराब ठेकेदार का शव

Sat, 04 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दे उठाया शराब ठेकेदार का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शराब ठेकेदार जयसिंह उर्फ धौलिया मर्डर मामले में परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। परिजनों का कहना है कि इस दौरान किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे एसपी ऑफिस का घेराव कर देंगे। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जीएलएफ कॉलोनी निवासी सुनील गुर्जर ने बताया कि वे चार भाई हैं और उनमें धौलिया तीसरे नंबर पर था। वह अविवाहित था। धौलिया और राधेश्याम वगैराह ने 2015-16 में पड़ाव का शराब ठेका लिया था। उसी दौरान के सात-आठ लाख रुपये मोरी गेट के राधेश्याम की तरफ बकाया थे। उसके भाई ने राधेश्याम से हिसाब करने के लिए कई बार कहा, लेकिन वह टरकाता रहा। अब वह उसके भाई को हिसाब मांगने पर धमकाने लगा था। धौलिया, उनका रिश्तेदार तलवंडी निवासी कृष्ण, चौधरीवास निवासी दोस्त कुलदीप यादव और कुलदीप जांगड़ा कुछ अरसे पहले राधेश्याम के पिता शेरसिंह के पास गए थे। उन्होंने उनसे हिसाब कराने की बात कही तो शेरसिंह ने बेटे का पक्ष लेते हुए धौलिया को धमकाया था और कहा था कि दोबारा आया तो ठिकाने लगवा दूंगा। उसने कहा था कि तुमने राधेश्याम को साझेदारों में यह कहकर बदनाम कर दिया कि वह किसी का हिसाब नहीं करता। सुनील ने बताया कि एक महीना पहले राधेश्याम ने धमकी दी थी कि अर्बन एस्टेट में गोलियां मारकर गैंगस्टर प्रदीप जमावड़ी का कत्ल करने वाले प्रदीप काला के दो शूटर मेरे टच में हैं। यदि तूने फिर रुपये मांगे तो काम तमाम करा दूंगा। सुनील ने कहा कि वे रात को शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखकर जीएलएफ कॉलोनी में घर जा रहे थे तो बाइक पर दो संदिग्ध युवक उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने फोन पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने कहा कि पुलिस को सीसीटीवी की डीवीआर में क्या मिला, इसके बारे में उनको कुछ नहीं बताया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसपी ऑफिस का कर देंगे घेराव
मृतक के चचेरे भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उसने कहा कि यदि इस बीच कोई गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे एसपी दफ्तर का घेराव कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच गोलियां मारकर किया था मर्डर
पोस्टमार्टम डॉ. नीलिमा और डॉ. सचिन कुमार के बोर्ड ने किया। डॉ. सचिन ने बताया कि एक्सरे कराने पर पता चला कि मृतक को पांच गोली लगी। एक गोली बाईं कोहनी पर लगकर पार निकल गई। एक गोली सिर और तीन गोलियां पेट में मिली।

पुलिस ने इनके खिलाफ किया मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार मृतक धौलिया और मुख्य आरोपी राधेश्याम पहले साझेदारी में शराब के ठेके लेते थे। दोनों में सात-आठ लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद था। यहां करीब 10 लोगों ने गोलियां बरसा कर धौलिया का मर्डर कर दिया। पुलिस ने राधेश्याम, कृष्ण उर्फ मुरारी, सुंदर, कृष्ण, तलवंडी राणा के महिपाल, सुरेंद्र, जीएलएफ कॉलोनी के दो भाई उमेद उर्फ रिंकू, प्रवीण, अशोकी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed