फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रास्ता रोककर तेज धारदार हथियारों से हमला कर दो युवकों से छीनी नकदी

रास्ता रोककर तेज धारदार हथियारों से हमला कर दो युवकों से छीनी नकदी

Mon, 14 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
रास्ता रोककर तेज धारदार हथियारों से हमला कर दो युवकों से छीनी नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अमन नगर के विक्रम और उसके दोस्त सुरेश को कुछ लोगों ने शुक्रवार रात मिलगेट के पास रोक लिया। फिर उन्होंने तेज धारदार हथियारों से वारकर घायल कर उनसे 1240 रुपये छीन लिए। सिटी थाना पुलिस ने नामजद पांच और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मिलगेट एरिया के अमन नगर का विक्रम और उसका दोस्त सुरेश कुमार शुक्रवार रात साढे़ 10 बजे बाइक पर जा रहे थे। वे मिलगेट के पास पहुंचे तो कुछ युवकों ने उनकी बाइक रुकवाई और दोनों पर चाकू, तलवार और डंडों से हमला बोल दिया। फिर उनके 1240 रुपये छीन लिए और दोनों को जान से मारने की धमकी दी। दोनों बाद में किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूट पाए। विक्रम ने पुलिस को शिकायत दी कि वे दोनों बाइक पर जा रहे थे कि मिलगेट के पास उन पर हमला कर दिया गया। उसने पुलिस को शिकायत दी कि एरिया के विष्णु, राकेश, रामअवतार, राकेश सुनार, पवन लाला और कुछ अन्य ने उन पर चाकू, तलवार और डंडों से हमला किया व नकदी छीन ली। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद समेत कुछ अन्य के खिलाफ रास्ता रोककर हमला कर छीनाझपटी करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed