{"_id":"5c4f6305bdec220f12208bab","slug":"11548706565-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ॉग फाइट का मामला पहुंचा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी कार्यालय में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ॉग फाइट का मामला पहुंचा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी कार्यालय में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉग फाइट का मामला पहुंचा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी कार्यालय में
हिसार। शहर के एक फार्म हाउस में करवाई गई डॉग फाइट की लड़ाई का मामला पीपल्स फॉर एनिमल्स संस्था की संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पास पहुंच गया है। पीपल्स फॉर एनिमल्स संस्था द्वारा यह शिकायत भेजकर जांच की मांग की गई है। संस्था के यूनिट हेड विनोद कड़वासरा का कहना है कि स्थानीय अधिकारियों से इस मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करवाई की मांग की गई है।
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया को 26 जनवरी को हिसार में एक फार्म हाउस पर शहर के रईस लोग कुत्तों की फाइट का करवा रहे थे। कुत्तों की इस फाइट पर लाखों रुपये का सट्टा भी खेला गया। कुत्तों की हिंसक व क्रूर लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विदेशी नस्ल के पालतू कुत्तों को लड़ाया जा रहा है। इस डॉग फाइट में कई कुत्तों की जान गई और कई घायल हुए। संबंधित वीडियो में दो कुत्तों के बीच फाइट दिखाई गई है, जिसमें उनके मालिक अपने कुत्तों को उकसा रहे हैं। हालांकि वीडियो में चेहरे किसी का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा, लेकिन उनकी आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही है।
वर्जन
मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को भेजी गई है। घटना की जांच करवाई जाएगी। जांच में स्थानीय अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
-विनोद कड़वासरा, यूनिट हेड, पीपल्स फॉर एनिमल्स संस्था