फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ढाई महीने पहले दसवीं की छात्रा से गैंगरेप

ढाई महीने पहले दसवीं की छात्रा से गैंगरेप

Sat, 12 May 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
ढाई महीने पहले दसवीं की छात्रा से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उकलाना मंडी/हिसार।
उकलाना एरिया के एक गांव की 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा से गांव के दो युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। करीब ढाई महीने पहले की यह घटना थी। परिजनों ने गांव में हुई पंचायत में समझौता कर लिया। छात्रा को उसके मामा के घर भेज दिया। जब वह वापस गांव लौटी तो युवक उसे फिर से परेेशान करने लगे। अब परिजनों ने केस दर्ज कराया है।
पीड़िता के अभिभावक शुक्रवार सुबह उकलाना थाने पहुंचे और वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर नामजद सोनू और सुनील के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण हिसार के सिविल अस्पताल में कराया गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि पड़ोस की दो महिलाओं की मदद से सोनू और सुनील देर रात उनके घर में घुस गए और उसकी बेटी के साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने बच्ची को मुंह बंद रखने के लिए जान से मारने की धमकी दी। बाद में दोनों युवक फरार हो गए। यह घटना करीब ढाई महीने पहले की है। परिजनों ने घटना के बाद समझौता कर लिया था। परिजनों ने छात्रा को उसके मामा के घर भेज दिया। कुछ दिन पहले छात्रा वापस गांव लौटी तो आरोपियों ने उस पर फब्तियां कसना शुरू कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत करने का फैसला लिया। उकलाना थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि दो नामजद पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कराया मेडिकल...
पीड़िता को शुक्रवार शाम हिसार के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पीड़िता का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैली अफवाह
किसी ने सोशल मीडिया पर यह बात डाल दी कि दुष्कर्म के मामले में एक धर्म से जुड़ी दो महिलाएं संलिप्त हैं। इन महिलाओं ने एक धार्मिक आयोजन में बालिका को मिठाई में नशीला पदार्थ खिला दिया था और उसके बाद उसे वहां पहले से मौजूद दो युवकों को सौंप दिया था। पीड़िता के पिता ने स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी धर्म से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed