{"_id":"5ae4c8174f1c1b360b8b71b5","slug":"11524942871-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 हजार के रिश्वत केस में फंसी महिला थाना एसएचओ लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
70 हजार के रिश्वत केस में फंसी महिला थाना एसएचओ लाइन हाजिर
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 हजार के रिश्वत केस में फंसी महिला थाना एसएचओ लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
रेप केस को खारिज करने के लिए 70 हजार की रिश्वत मामले में फंसी महिला थाना प्रभारी सरोज बाला को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 70 हजार रुपयों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। डीएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि महिला थाने के पास ईएचसी सुरेंद्र को 70 हजार रुपयों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसी मामले में महिला थाना प्रभारी सरोज बाला पर भी केस दर्ज हुआ है।
दुष्कर्म केस में ऐसे फंसाती है महिला
रिश्वत के मामले में मोना भी शिकायत देने पहुुंचा। बिठमड़ा निवासी मोना ने आरोप लगाया कि जिस महिला ने राजेश को फंसाया है, वह सेक्स रैकेट चलाती है। वह किसी को बड़े लोगों को फोन करती है। फिर होटल में बुलाती है। मेेरे साथ भी यही हुआ था। होटल में कोल्ड ड्रिंक्स में मिलाकर कुछ पिलाया। इसके बाद बेहोश होने के बाद कुछ वीडियो बना ली। बाद में महिला फोन कर रेप केस दर्ज कराने की धमकी देती है। महिला की धमकी के बाद महिला थाना प्रभारी सरोज पैसे देने के लिए दबाव बनाती है। थाने से बाहर बुलाकर समझौता करने का प्रयास किया जाता है। मोना ने आरोप लगाया कि उसे इसी तरह से फंसाकर तीन लाख रुपये ठग लिए। मोना ने बताया कि जिस महिला ने मुझे फंसाया, उसी महिला ने राजेश को फंसाया है। महिला खुद ही फोन करती है।
तीन दिन में दो बड़े अधिकारी फंसे
महज 72 घंटे में दो आला अधिकारियों के नाम रिश्वत मामले में आए हैं। विजिलेंस इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा के बाद, महिला थाना प्रभारी सरोज बाला का नाम रिश्वत केस में आ गया है। दोनों पर कार्रवाई की गई है। भूपेंद्र शर्मा को विजिलेंस से हटाकर पुलिस मुख्यालय भेजा है। सरोज बाला को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
एक सिरसा की महिला हनी ट्रैप चला रही है। इसमें महिला एसएचओ का नाम भी आया है, जो कई कभी रुचि, कभी कविता कभी किसी अन्य नाम से फोन करती है। यह तीसरा केस सामने आया है। सात अप्रैल को बिठमड़ा निवासी मोना से तीन लाख रुपये इसी तरह हनी ट्रैप में फंसाकर लिए गए। इसकी महिला थाने में कहीं कोई एफआईआर नहीं मिली। इससे पहले मार्च में भी इसी तरह किसी को फंसाया गया है। हमें उम्मीद है कि इस मामले में कुुछ और लोग भी सामने आएंगे। यह बड़ा स्कैंडल साबित हो सकता है।
-शरीफ सिंह, डीएसपी, विजिलेंस हिसार