फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   खूनी से खेली होली कहीं चले पत्थर तो कहीं चाकू , छुरे

खूनी से खेली होली कहीं चले पत्थर तो कहीं चाकू , छुरे

Sun, 04 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खूनी से खेली होली कहीं चले पत्थर तो कहीं चाकू , छुरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
होली के रंगों की आड़ में लोगों ने अपनी रंजिश जमकर निकाली। शुक्रवार को कहीं चाकू-छुरी चले तो कहीं पत्थरबाजी हुई।
गांव भाटला में हुड़दंग करने वालों को रोकने के लिए पहुंची पुुलिस को ही गांव के लोगों ने धुन दिया। अलग अलग स्थानों पर विवाद में करीब 40 लोग घायल हुए हैं और 110 लोगों पर केस दर्ज किए गए हैं।
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बालसमंद गांव वासी छोटूराम और मोनू ने बताया कि जाट आरक्षण के दौरान गांव के ही कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि फाग के दिन गली में खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले महाबीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के घायल महाबीर ने बताया कि छोटूराम, मोनू और अन्य ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल के वार्ड नंबर 13 में उपचाराधीन ठसका वासी नरेश ने बताया कि फाग के दिन खेत में कुछ लोग डीजे बजाकर नाच रहे थे। भाई महेंद्र, पवन और चरण वहां पर गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का सुरेश वहां पर आया और भाइयों के साथ झगड़ा करने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरड़ अलीपुर में फाग के दिन दो भाइयों के बीच हुए विवाद में दोनों तरफ से पत्थर चले जिसमें करीब 7 लोगों को चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। घायल सुभाष ने बताया कि फाग के दिन छोटा भाई शराब के नशे में था और हंगामा करने लगा। यह देख भाई को थप्पड़ मार दिया। बाद में भाई ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। बीच बचाव करने आए पड़ोसियों को भी चोटें आई। घायल सुभाष, उनकी पत्नी मुकेश, पड़ोसी कर्मबीर और अन्य को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनके अलावा भारत नगर, डोगरान मोहल्ला, आजाद नगर, मय्यड़ गांव आदि कई एरिया में लड़ाई झगड़े की वारदात हुई। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।


खूनी होली : कहीं चले पत्थर तो कहीं चाकू-छुरे
होली के हुड़दंग में 40 लोग घायल, 110 लोगों पर केस दर्ज
गांव भाटला में हुड़दंगियों ने पुलिस को धुना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed