फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पत्नी के सिर को कुल्हाडी से काटकर खुद फांसी पर लटका

पत्नी के सिर को कुल्हाडी से काटकर खुद फांसी पर लटका

Sun, 04 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के सिर को कुल्हाडी से काटकर खुद फांसी पर लटका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आदमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान ढोने का काम करने वाले भंवर लाल (50) ने शुुक्रवार रात को करीब 2 बजे अपनी पत्नी संतोष के सिर को कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद भंवर लाल ने फंदा लगाकर खुद भी जान दे दी।
पुलिस को दिए बयान में कोहली निवासी राजेश ने बताया कि करीब 25 साल पहले उन्होंने अपनी बहन संतोष की शादी ऐलनाबाद के गांव मिठनपुरा में भंवर लाल के साथ की थी। शादी के कई साल बाद तक दोनों को कोई बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने मेरे बेटे 8 साल के जतिन और डेढ़ साल की बेटी टीना को गोद ले लिया। पिछले कई साल से खारा बरवाला में रहते थे। 15 दिन पहले ही आदमपुर की शिव कॉलोनी में शिफ्ट हुए थे। शुक्रवार की रात करीब दो बजे भंवर लाल ने पहले मेरी बहन संतोष के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मार डाला। बाद में खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे टीना रोने लगी तो साथ में सो रहा जतिन भी उठ गया। उसने देखा कि बेड पर भंवरलाल और संतोष नहीं थे। जब उन्होंने कमरों में दोनों को ढूंढा तो नीचे कमरे में संतोष के लहूलुहान शव को देखकर घबरा गए और रोने लगा। उसे रोता देख मंदिर के पुजारी को घर लेकर आया। पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब चार बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के भाई राजेश के बयान पर मृतक भंवर लाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मृतका संतोष के भाई राजेश ने कहा कि पिछले करीब 15 दिन से संतोष तथा भंवरलाल के बीच अनबन चल रही थी। इस बारे में उसे अधिक जानकारी नहीं है। दोनों के बीच कुछ विवाद जरूर था। पुलिस ने मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। इसके अलावा अन्य सबूत भी मौके से जुटाए हैं।

पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर खुद भी फंदे पर लटका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed