{"_id":"5a317e5b4f1c1b69678c1cd7","slug":"11513193051-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का मुख्य आरोपी पहुंचा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप का मुख्य आरोपी पहुंचा जेल
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
महिला थाना पुलिस ने ऑटो रिक्शा में गैंगरेप के मामले में बारह क्वार्टर एरिया निवासी मुख्य आरोपी ऋषि उर्फ मूच्छल को एक दिन के रिमांड के बाद न्यायिक दंडाधिकारी वंदना की अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से पीड़िता का आधार कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मंगलवार को एक दिन के रिमांड पर लिया था।
दिल्ली रोड एरिया की 27 साल की एक विवाहिता चार दिसंबर की रात बरवाला से बस में बस अड्डे पर पहुंची थी। वह वहां से ऑटो रिक्शा में सवार हुई थी। विद्युत नगर के पास चार सवारी उतरने पर ऑटो रिक्शा में चालक और उसके दो साथी रह गए थे। आरोप है कि वहां चालक ने पीछे वाली सीट पर आकर विवाहिता से रेप किया था। चालक का साथी ड्राइविंग करने लगा था और दूसरे साथी ने विवाहिता का मुंह दबा दिया था। बाद में तीनों विवाहिता को कैंट के पास फेंककर फरार हो गए थे। पीड़िता बाद में पति के साथ महिला थाने में पहुंची थी और एसएचओ सरोज बाला को शिकायत दी थी। पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज कर 12 क्वार्टर निवासी मुख्य आरोपी ऋषि उर्फ मूच्छल और उसके साथी सैनियान मोहल्ला निवासी सचिन, झीड़ी निवासी निखिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।