फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हत्या प्रयास में छूटा छीनाझपटी में गिरफ्तार

हत्या प्रयास में छूटा छीनाझपटी में गिरफ्तार

Mon, 04 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
हत्या प्रयास में छूटा छीनाझपटी में गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शिव नगर के डिपो संचालक संजय कुमार से शनिवार को मोहल्ले के राजेंद्र ने लाठी से हमला कर 1000 रुपये छीन लिए और धमकी दी कि डिपो चलाना है तो 10 हजार रुपये मंथली देना शुरू कर दे, वरना जान से हाथ धो बैठेगा। पुलिस ने मोहल्ले के राजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि वह पिछले दिनों हत्या के प्रयास के एक मामले में जमानत पर छूटा है।
शिव नगर की गली नंबर चार का संजय कुमार शनिवार को अपने डिपो पर बैठा था। सुबह साढे़ 12 बजे बाइक पर शिव नगर का राजेंद्र मोहल्ले के राशन डिपो पर पहुंचा। संचालक संजय बाहर निकला। राजेंद्र ने संजय से हाथापाई शुरू कर दी। उसने डिपो संचालक के बाएं हाथ पर लाठी से हमला कर उसकी शर्ट की जेब से 1000 रुपये छीन लिए। फिर हमलावर बोला कि डिपो चलाना है तो 10 हजार रुपये मंथली देना शुरू कर दे, वरना तुझे जान से मार दूंगा। वह फिर बाइक पर फरार हो गया। संजय ने बताया कि राजेंद्र बाइक पर फिर आया और मंथली मांगने लगा। इस पर डिपो संचालक ने फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। मिलगेट चौकी पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नामजद को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार राजेंद्र 10-12 दिन पहले हत्या के प्रयास के केस में जमानत पर छूटा है।
विज्ञापन

बाइक, लाठी और छीनी गई नकदी बरामद
मिलगेट चौकी के एएसआई जोरा सिंह ने शिकायतकर्ता संजय की शिकायत पर शिव नगर के राजेंद्र के खिलाफ छीनाझपटी, मंथली मांगने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त बाइक, लाठी और छीने गए 1000 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed