{"_id":"5a2449ba4f1c1b4c528b7494","slug":"11512327610-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरच्यूनर में सेक्टर-15 के मोड़ से युवक का अपहरण, देर रात रेवाड़ी में छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फॉरच्यूनर में सेक्टर-15 के मोड़ से युवक का अपहरण, देर रात रेवाड़ी में छोड़ा
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
राजगढ़ रोड पर सेक्टर-15 मोड़ के पास से फॉरच्यूनर गाड़ी सवार 6-7 युवकों ने शनिवार शाम को आर्य नगर के संदीप नामक युवक का अपहरण कर लिया। युवक ने बताया कि अपहरणकर्ता उसे रेवाड़ी ले गए। वे उससे बिट क्वॉयन मांग रहे थे। वे खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे। उन्होंने उसके एक परिचित को भी उठा रखा था। उसके परिचित और खुद को पुलिस वाला बताने वालों में सांठ-गाठ है। बाद में अपहरणकर्ताओं ने उसे रेवाड़ी में छोड़ा। वहीं पुलिस ने बताया कि यह अपहरण का मामला नहीं है। रेवाड़ी पुलिस ने उसे एक मामले के सिलसिले में उठाया था।
आर्य नगर के संदीप ने बताया कि वह आजाद नगर के एक ऑफिस में ब्रोकरी का काम करता है। यह काम शेयर बाजार जैसा है। उसने बताया कि वह शनिवार शाम को आजाद नगर स्थित ऑफिस से काम निपटाकर बाइक पर मलिक चौक के लिए निकला था। वह राजगढ़ रोड पर सेक्टर-15 मोड़ के पास पहुंचा था कि काले रंग की फॉरच्यूनर में सवार 6-7 युवकों ने उसे रुकवा लिया। उन्होंने मारपीट कर उसे गाड़ी में डाल लिया। गाड़ी में उसका एक परिचित भी बैठा था। वे मारपीट कर उसे गाड़ी में डालकर चलते बने। उनमें से एक आदमी उसका बाइक पीछे लेकर आने लगा। फिर वे उसे मलिक चौक की तरफ से बालसमंद रोड पर ले आए और साउथ बाईपास के जरिये आजाद नगर पुल पर पहुंचे। अपहरणकर्ताओं ने वहां उसकी बाइक खड़ी कर दी और फिर वे मारपीट करते हुए रात 12 बजे रेवाड़ी पहुंचे। अपहरणकर्ता उससे बिट क्वॉयन मांग रहे थे। एक क्वॉयन की कीमत 8.60 लाख रुपये हैं। उसका परिचित यह दर्शाने का प्रयास कर रहा था कि उसका भी अपहरण हुआ है, जबकि उसकी अपहरणकर्ताओं से मिलीभगत थी।
संदीप ने बताया कि उसने अपहरणकर्ताओं से खुद के गरीब होने का हवाला देकर छोड़ने का अनुरोध किया। उसने कई बार खुद को छोड़ने की गुहार लगाई। वे बाद में उसे रेवाड़ी के रेलवे स्टेशन पर छोड़ गए। फिर वह रात 12.35 बजे ट्रेन में हिसार के लिए सवार हुआ। उसने यहां आकर आजाद नगर नहर पुल से बाइक उठाई थी और घर पहुंचा था।
विज्ञापन
यह बोले एचएयू के चौकी इंचार्ज
एचएयू के चौकी इंचार्ज एएसआई ललित कुमार ने बताया कि यह अपहरण का मामला नहीं है। रेवाड़ी पुलिस को वहां के एक मामले के संबंध में आर्य नगर के युवक को उठाया था और उसे छोड़ दिया है। वहां पहले पकड़े गए एक युवक ने इस युवक का नाम लिया था। प्राथमिक स्तर पर इतना पता चला है। रेवाड़ी पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। फिर भी शिकायत मिली है और जांच की जा रही है।