फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ारनौंद में दसवीं की छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

ारनौंद में दसवीं की छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
ारनौंद में  दसवीं की छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद।
नारनौंद क्षेत्र में दुष्कर्म की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराकर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
नारनौंद क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दसवीं कक्षा में में पढ़ने वाली छात्रा को उसके ही पड़ोस में रहने वाला युवक जबरदस्ती एक घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा ने रात को घर आकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 6 पोस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक का मेडिकल कराकर उसके सैंपल लिए जोकि जांच के लिए मधुबन लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

--------
वर्जन
इस संबंध में थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। पीड़ित छात्रा का मेडिकल करवाया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इस मामले के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed