{"_id":"5a9c45af4f1c1bf07b8ba760","slug":"111520190895-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह बोले मामा ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर रेप किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंह बोले मामा ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर रेप किया
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। मॉडल टाउन में मुंह बोले मामा ने आईटीआई की छात्रा के साथ नवंबर में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया था। उसने कई बार हरकत दोहराई। इसके बाद 19 साल की युवती शहर छोड़कर अपने मां-बाप के पास अंबाला में रहने लगी तो आरोपी ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी सुखविंद्र एक बच्चे का पिता है। युवती उसे मामा कहती थी। अंबाला पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर हिसार पुलिस को ट्रांसफर कर दी है। छात्रा ने अंबाला के महिला थाने में शिकायत दी कि वह अपने गांव से आईटीआई में पढ़ने आती थी। उसने तीन लड़कियों के साथ मॉडल टाउन में सुखविंद्र के मकान में बने पीजी में कमरा लिया था। सुखविंद्र उनकी जान-पहचान का है। वह उसे मामा कहती है। सुखविंद्र ने उसे सितंबर और अक्तूबर में अपने बच्चों की तरह रखा। नवंबर में मेरे साथ रहने वाली तीनों लड़कियां अपने घर चली गईं। नवंबर में एक दिन सुखविंद्र ने अकेली पाकर उसे नीचे बुला लिया। वह ड्राइंग रूम में गई तो उसने उसे कोल्ड ड्रिंक दी। वह कोल्ड ड्रिंक पीते ही बेहोश हो गई। उसे होश आया तो वह नग्न हालत में थी। उसने सुखविंद्र से पूछा कि तुमने यह क्या किया। तो वह माफी मांगने लगा। उसके बाद वह रात को शराब के नशे में कमरे में आया और उसके साथ फिर रेप किया। वह उससे रोज गलत काम करता और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता। उसने 29 जनवरी को फोन पर अंबाला में रहने वाले मां-बाप को आपबीती बताई। फिर मां-बाप आए और महिला थाने में गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। फिर उसने महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर फोन किया तो पुलिस आकर उसे सिविल लाइन में ले गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद वह मां-बाप के साथ अंबाला चली गई और वहां के महिला थाने में शिकायत दी। वहां के महिला थाने की पुलिस ने दुष्कर्म कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की जीरो एफआईआर दर्ज कर हिसार के एसपी को भेज दी। एसपी कार्यालय से मामला सिविल लाइन थाने में भेजा गया।
लड़की की मेडिकल जांच कराई
पीड़ित छात्रा अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ रविवार को सिविल लाइन थाने में पहुंची। एसआई शीला रानी की टीम बाद में पीड़िता को नागरिक अस्पताल में ले गई। वहां महिला चिकित्सक ने छात्रा की मेडिकल जांच की। लड़की की मां ने बताया कि सुखविंद्र ने धमकी देकर छात्रा को भयभीत कर रखा था। इस कारण हमारी बेटी ने हिसार छोड़ दिया। खौफ के कारण वह आईटीआई की क्लास नहीं लगा रही।
विज्ञापन
वर्जन
मॉडल टाउन एरिया से किसी लड़की से रेप होने की हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई थी। यदि शिकायत आती तो वे फौरन एफआईआर दर्ज करतीं।
-सरोज बाला, एसएचओ महिला थाना, हिसार