फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दुल्हन पक्ष और रिशतेदार परिवार में झगड़ा, बान बैठी लड़की समेत 10 घायल

दुल्हन पक्ष और रिशतेदार परिवार में झगड़ा, बान बैठी लड़की समेत 10 घायल

Wed, 22 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन पक्ष और रिशतेदार परिवार में झगड़ा, बान बैठी लड़की समेत 10 घायल
शादी की तैयारियों के बीच चले लठ, बान बैठी लड़की समेत 10 घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
आजाद नगर में मंगलवार शाम को गुटीय संघर्ष होने से दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष की महिलाओं समेत आठ और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि झगड़े में जिस युवती की शादी है, उसे भी चोटें आई हैं। दोनों पक्षों के घायल प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल से चले गए। पुलिस ने फूफा पक्ष के 11-12 लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में काफी समय से रंजिश चली हुई है।

आजाद नगर के महेंद्र, उसके भाई अशोक, मां संतोष, अन्य कमलेश, वकीला, सुनीता, रितु, किरण और शिखा और दूसरे पक्ष के आजाद सिंह, मुकेश और अन्य घायल हो गए। महेंद्र ने बताया कि उसके भाई अशोक की बेटी की 24 नवंबर को शादी है। उन्होंने बताया कि बेटी को बान बिठाने की तैयारी चल रही थी। घर में काफी महिलाएं मौजूद थीं। इसी दौरान कुछ दूरी पर रहने वाला उनका बहनोई आजाद सिंह 10-11 लोगों के साथ आया और उसने घर में घुसकर हमला बोल दिया। महिलाओं ने मुश्किल से बीच-बचाव किया। इसमें बान बैठी बेटी और उनको चोटें आई। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि आजाद, मुकेश और अन्य भी घायल हैं। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में अशोक और महेंद्र सहित अन्य पर घर में घुसकर डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया। आजाद नगर चौकी के हेड कांस्टेबल हेमराज ने बताया कि अशोक पक्ष की शिकायत पर आजाद सिंह और 10-11 अन्य पर घर मेें घुसकर हमला करने का केस दर्ज किया है। कौन किसके घर में घुसा और किसने हमला किया, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed