फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   यूपी के सीएम को काले झंडे दिखाने के प्रयास में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सहित 11 गिरफ्तार

यूपी के सीएम को काले झंडे दिखाने के प्रयास में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सहित 11 गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
यूपी के सीएम को काले झंडे दिखाने के प्रयास में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सहित 11  गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के परिसर में काले झंडे दिखाने के प्रयास में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव नवदीप दलाल सहित 11 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवकों में सभी एनएसयूआई के पदाधिकारी और सदस्य हैं। आदित्य नाथ को काले झंडे दिखाने के प्रयास में काफी संख्या में घुसे युवकों के बारे में पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने मौके से उन्हें खदेड़ दिया और इनमें से 11 को गिरफ्तार कर दिया। हालांकि देर रात को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, यहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के सीएम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पधारे थे। वहां कार्यक्रम के बाद उनको काफिले के साथ अग्रोहा धाम में जाना था। उनका काफिला अग्रोहा धाम के लिए चला ही था कि अचानक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज परिसर में कुछ युवक इकट्ठे हो गए। पुलिस का कहना है कि उनका मकसद काफिला पास आने पर योगी को काले झंडे दिखाना था। पुलिसकर्मियों ने भनक लगने पर उनको पहले ही हिरासत में ले लिया। पुलिस उनको हिरासत में लेकर यहां सीआईए भवन में ले आई। अग्रोहा थाना पुलिस ने उनको धारा 107 व 151 के तहत पाबंद कर देर शाम को कोर्ट में पेश किया। यहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
पुलिस ने इनको पकड़ा
पुलिस ने 11 युवकों को पकड़ लिया। इनमें जींद के जुलाना का नवदीप, गंगवा का सन्नी, सिंघरान का विक्रम, सैनियान मोहल्ले का कृष्ण कुमार, गंगवा का रमन कुमार, भगाना का सुमित कुमार, पनिहार गांव का सुलेमान, स्याहड़वा का राहुल कुमार, कालवास का ललित कुमार और गंगवा का विकास कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


बीएचयू में छात्राओं पर जो लाठीचार्ज हुआ था, उसके विरोध में हमने यूपी के सीएम को काले झंडे दिखाने थे। विरोध स्वरूप जैसे ही हमने परिसर में एंट्री की तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बाकी साथियों को खदेड़ दिया। -नवदीप दलाल, प्रदेश महासचिव एनएसयूूआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed