फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   किशोरी से दुष्कर्म करने पर युवक दोषी करार, सजा कल

किशोरी से दुष्कर्म करने पर युवक दोषी करार, सजा कल

Thu, 03 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म करने पर युवक दोषी करार, सजा कल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एडीजे डॉ. पंकज की अदालत ने एक किशोरी से रेप करने और जान से मारने की धमकी देने के जुर्म में नारनौंद क्षेत्र के मनोज कुमार को दोषी करार दिया है। अदालत उसे शुक्रवार को सजा सुनाएगी।

महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में 20 मार्च 2016 को केस दर्ज किया था। अभियोग के अनुसार नारनौंद एरिया के एक गांव की साढे़ सत्रह साल की किशोरी ने बयान दिए थे कि वह 12वीं में एक पेपर में फेल हो गई थी और घर पर पेपर की तैयारी करती है। वह हफ्ते पहले रात आठ बजे घर का गेट बंद कर रही थी। तभी पड़ोस का युवक मनोज आकर बोला कि तुझे मेरी चाची बुला रही है। वह मनोज के साथ उनके घर गई तो वहां उसकी चाची और उसका बेटा मौजूद थे। उसकी चाची बोली तू मनोज के पास बैठ। मैं एक मिनट में आई। यह कहकर वह बेटे के साथ चौबारे में चली गई। फिर मनोज ने दरवाजा बंद कर दिया। वह चिल्लाने लगी तो उसने हाथ से मुंह बंद कर उससे दुष्कर्म किया। वह बेहोश हो गई। उसे कुछ देर बाद होश आया तो मनोज और उसकी चाची मौजूद थे। उन्होंने धमकी देकर दी कि यह बात किसी को बताई तो तुझे और तेरे परिजनों को जान से मार देंगे। वह डर गई थी। उसने बाद में परिजनों को आपबीती बताई। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट, आपराधिक षड्यंत्र रचने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने तफ्तीश में मनोज की चाची को निर्दोष पाया था। अकेले मनोज के खिलाफ कोर्ट में ट्रायल चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed