फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मीटर के इनपुट- आउटपुट ब्लॉक को चेंज करके बिजली चोरी

मीटर के इनपुट- आउटपुट ब्लॉक को चेंज करके बिजली चोरी

Sat, 10 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
मीटर के इनपुट- आउटपुट ब्लॉक को चेंज करके बिजली चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गांव बुड़ाक में मीटर के इनपुट-आउटपुट ब्लॉक को चेंज करके मीटर को स्लो किया गया था। इसके जरिये यहां बिजली चोरी की जा रही थी। निगम की टीम ने बिजली चोरों का कनेक्शन काटकर मीटर उखाड़ लिया। शुक्रवार को चोरी के 12 केस पकड़े गए।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम के बालसमंद डिविजन के जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार, फोरमैन होशियार सिंह, एएलएम रमेश कुमार, राजेश लांबा, राजकुमार भिवानी रोहिला, रमेश जांगड़ा, संदीप कुमार की टीम ने शुक्रवार की सुबह चार बजे बिजली चोरी जांच अभियान शुरू किया। इसमें दो उपभोक्ताओं ने बिजली मीटर के आउटपुट-इनपुट ब्लॉक को बदल रखा था। इसमें ड्रिल मशीन से सुराख कर अलग से तार निकाल रखी थी। मीटर को धीमा करके यहां बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने इन दोनों उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ लिए। घर तक जाने वाली बिजली की तार भी जब्त कर ली। बांडाहेड़ी और बुड़ाक में सुबह 4 से 7 बजे तक चलाए गए अभियान में चोरी के 12 केस पकड़े गए। 10 उपभोक्ता कुंडी डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। निगम की टीम के अनुसार उपभोक्ताओं पर उनके तय लोड के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा। अगर उपभोक्ताओं ने जुर्माना अदा नहीं किया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जुर्माना भरने के बाद ही दोबारा से बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन


- निगम की टीम ने पकड़े बिजली चोरी के 12 केस
-10 जगह कुंडी डालकर हो रही थी चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed