{"_id":"5c4f6309bdec2259c53e0866","slug":"101548706569-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ा में युवक ने तोड़ा गौरव पट्ट, मामला थाने पहुंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेड़ा में युवक ने तोड़ा गौरव पट्ट, मामला थाने पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खेड़ा में युवक ने तोड़ा गौरव पट्ट, केस दर्ज
सिवानी मंडी। उपमंडल के गांव खेड़ा में एक व्यक्ति द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा लगाया गया गौरव पट्ट तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच प्रतिनिधि ने अपनी शिकायत सिवानी थाना में दर्ज करवाई है। उधर पुलिस का कहना है कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है जल्द ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।
सिवानी पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव की सरपंच के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशों पर गांव का गौरव पट्ट लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को अचानक ही गांव के धर्म सिंह ने गौरव पट्ट को पत्थर मार कर तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया लेकिन उसने गौरव पट्ट को तोड़ डाला। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले बीडीपीओ कार्यालय को इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को संबंधित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।