{"_id":"5bf31171bdec22699a73a8b7","slug":"101542656369-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11.48 लाख रुपये की ठगी में भैंस व्यापारी, उसके बेटे व पत्नी पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11.48 लाख रुपये की ठगी में भैंस व्यापारी, उसके बेटे व पत्नी पर केस दर्ज
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। जिला सोनीपत के तीन लोगों के खिलाफ लुदास निवासी महिला ने 17 भैंस खरीदकर ले जाने और रुपये नहीं देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर 11.48 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बीरमति का कहना है कि वे पशुपालक हैं और पशुओं की खरीद-फरोख्त से परिवार का गुजारा चला रहे हैं। सूर्य नगर के रहने वाले एक पशु व्यापारी ने सोनीपत वासी कृष्ण के साथ उनकी मुलाकात करवाई। कृष्ण सोनीपत में भैंस व्यापारी है। कुछ सालों से कृष्ण से भैंसों को बेचने और खरीदने का काम करते थे। शिकायत में उसने कहा कि वह उनसे करीब 17 भैंस ले गया, लेकिन भैंस खरीदने के बाद उनकी रकम नहीं लौटाई। 17 भैंसों की करीब 11 लाख 48 हजार रुपये कीमत है। जब रुपये मांगे तो देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी तथा जातिसूचक गालियां भी दीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोनीपत वासी कृष्ण, उनके बेटे विक्रम और उनकी पत्नी के खिलाफ धारा 406, 506, 34 आईपीसी और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।