{"_id":"5aa194084f1c1bb8758b4687","slug":"101520538632-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी अजहर को रिहा करने वाली सरकार हमारे समाज के लोगों को भी करे रिहा-हवासिंह सांगवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी अजहर को रिहा करने वाली सरकार हमारे समाज के लोगों को भी करे रिहा-हवासिंह सांगवान
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी (हिसार)।
भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही पाकिस्तान के खूंखार आतंकी मसहूद अजहर को रिहा किया था जिसे विदेश मंत्री जसवंत सिंह विशेष विमान से लेकर कंधार गए थे। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में भी सेना पर पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ भी इसी सरकार ने मुकदमे वापस लिए हैं। उसी तर्ज पर हमारे जेल में बंद बच्चों को रिहा कर सभी 36 बिरादरी के लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को सरकार वापस ले।
यह बात हिसार-सिवानी बाईपास पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले वरिष्ठ जाट नेता फूलकुमार जागलान की अध्यक्षता में आयोजित जाट समाज के धरने के दूसरे दिन प्रदेशाध्यक्ष हवासिंह सांगवान ने कही। इस दौरान जाटों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदेशाध्यक्ष हवासिंह सांगवान ने कहा कि जेलों में बंद उनके समाज के लोग आतंकवादी नहीं हैं। सांगवान ने कहा कि प्रशासन ने 7 दिन की शर्त पर धरना देने की परमिशन दी है लेकिन वेे धरना मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रखेंगे। जाट समाज के लोग किसी गैर की नहीं बल्कि ठेके पर ली गई अपनी संपत्ति पर धरना देकर बैठे हुए हैं।
देना होगा आरक्षण-बेनीवाल
संघर्ष समिति के कन्वीनर भरत सिंह बेनीवाल ने कहा कि सरकार को हर हाल में जाट समेत सभी 6 जातियों को आरक्षण देना होगा। सरकार समय रहते मुकदमे वापस ले अन्यथा आने वाले समय में सरकार को लोग सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन
सब्र की परीक्षा न ले सरकार-पिलानिया
पिलानिया खाप के प्रदेशाध्यक्ष सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि सरकार हमारे सब्र की परीक्षा न ले। समाज के लोग सरकार से शांतिपूर्वक ढंग से मांगे मनवाने का दबाव बना रहे और सरकार को चाहिए कि वह बिना किसी देरी के उनकी मांगों को पूरा करे। इस मौके पर प्रताप सिंह, बालाराम फौजी, दलजीत सिंह, सोमवीर, रामकिशन, प्रीतम सिंह, टेकचंद, रघुबीर, जंगबीर सिंह, दलबीर तालू, बलबीर, जोगेंद्र तालू, वेदसिंह धमाणा, मूलचंद दहिया, राजेश दहिया मौजूद थे।