{"_id":"5a73637a4f1c1ba32a8b5090","slug":"101517511546-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को तीन दिन बंधक बनाकर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को तीन दिन बंधक बनाकर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सदर थाना पुलिस ने एक किशोरी को किडनैप कर तीन दिन बंधक बनाकर रेप करने मामले में बिठमड़ा निवासी आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बारे में चार जनवरी को केस दर्ज किया था। सदर थाने की सब इंस्पेक्टर संतोष देवी की टीम ने वीरवार को आरोपी रवि कुमार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शहर की एक कॉलोनी की 17 साल की एक किशोरी तीन जनवरी को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने सदर थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने छह जनवरी को किशोरी को बरामद किया था। उसने बताया था कि बिठमड़ा के रवि कुमार ने उसका किडनैप कर पड़ोस के एक घर में उसे बंधक बना लिया था। उसने बंधक बनाने के दौरान उससे बार-बार रेप किया। उसने वह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वह पहले बाहर आती-जाती थी तो युवक उसका पीछा करता था। पुलिस ने सिविल अस्पताल में किशोरी की मेडिकल जांच कराई थी। फिर पुलिस ने केस में किडनैप कर बंधक बनाने, पीछा करने, जान से मारने की धमकी देने की धारा और पॉक्सो एक्ट जोड़ दिए थे।