{"_id":"5a566c104f1c1bf7188b460c","slug":"101515613200-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.92 करोड़ का फर्जीवाड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.92 करोड़ का फर्जीवाड़ा
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नई अनाज मंडी की दुकान नंबर 39-ए की सुशील कुमार-मुनीश कुमार फर्म के साथ 1.92 करोड़ रुपये के लेनदेन मसले को लेकर पंजाब के लुधियाना की केएसएम स्पीनिंग मिल पर फर्जी मेल कर जालसाजी करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने फर्म व उसकी डायरेक्टर समेत छह लोगों पर जालसाजी, आपराधिक षडयंत्र रचने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में लुधियाना की केएसएम स्पीनिंग मिल लिमिटेड, मिल डायरेक्टर अंजु मित्तल, विपिन मित्तल, सतीश मित्तल, लवलीश मित्तल और संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। नई अनाज मंडी के व्यापारी सुशील कुमार गोयल ने पुलिस को शिकायत में कहा कि लुधियाना की केएसएम स्पीनिंग मिल ने उनसे संपर्क किया था। हमने सौदा तय होने पर स्पीनिंग मिल को अगस्त 2015 में कॉटन के 13 ट्रक भेजे थे। मिल ने माल ले लिया था। लेकिन 1,92,20,672 रुपये की पेमेंट नहीं दी। जब हमने दबाव बनाया तो मिल की तरफ से उनको माल के अलग-अलग चेक दिए गए। चेक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए। इसके बाद नई अनाज मंडी के व्यापारी ने मिल व उसके पदाधिकारियों को लीगल नोटिस भेजे, मगर पेमेंट नहीं हुई। उसके बाद उन्होंने चेक बाउंस होने संबंधी केस अदालत में डाल दिया।
सुशील कुुमार गोयल ने शिकायत में कहा कि मिल ने अब बताया कि उन्होंने माल घटिया होने संबंधी ई-मेल आपको डिलीवरी के बाद ही कर दी थी। पेमेंट किस बात की। व्यापारी ने यह चेक किया तो ई-मेल अगस्त 2015 की दर्शाई जा रही है। गहनता से जांच करने पर पता चला कि मेल वर्ष 2017 में की गई है। सर्वर से छेड़छाड़ कर उसे सन 2015 की दर्शा दिया है। पुलिस का आईटी सेल मामले की जांच कर रहा है। सिटी थाना पुलिस ने इस बारे में नामजद के खिलाफ जालसाजी, आपराधिक षडयंत्र रचने और इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
------------
वर्जन...
आढ़ती की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आईटी सेल से भी रिपोर्ट मांगी गई है। सभी तथ्य जुुटाकर कार्रवाई की जाएगी।
-जितेंद्र सिंह, डीएसपी, सिटी हिसार
1.92 करोड़ रुपये के लेनदेन में माल घटिया बताकर कर दी फर्जी मेल
लुधियाना की फर्म समेत छह पर एफआईआर
-देनदार बोले, डिलीवरी के बाद कर दी थी मेल, शिकायतकर्ता बोले, मेल है फर्जी
- नई अनाज मंडी की फर्म ने चेक बाउंस होने पर डाला था कोर्ट में केस