{"_id":"60ca44c18ebc3e2d964bbc97","slug":"crime-hisar-news-rtk6133007136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड और साउथ बाईपास पेट्रोल पंप पर लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रोड और साउथ बाईपास पेट्रोल पंप पर लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साउथ बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर तीन जून की रात और दिल्ली रोड पर स्थित पंप पर चार जून की रात को हुई लूट के तीन आरोपियों को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए टीम ने निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में आरोपियों को दो अवैध पिस्तौल, दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों ने लूट की सात वारदात कुबूली हैं।
सीआईए टीम ने मिलगेट के शिव नगर निवासी सूरज, ऋषि नगर निवासी अश्वनी उर्फ दिलदार उर्फ कृष और मूल रूप से उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव टप्पल निवासी, हाल पता फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी अरुण को रायपुर रोड पर टी-प्वाइंट से मंगलवार शाम 2 अवैध देसी पिस्तौल और 2 कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी वहां से कहीं फरार होने की फिराक में थे। बुधवार को डीआईजी बलवान सिंह राणा ने अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत में बताया कि चार जून की रात ग्रेवाल पेट्रोल पंप पर छह आरोपियों ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों आरोपियों का पहले ही आपराधिक रिकॉर्ड है।
आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें चार-चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटी गई राशि बरामद की जाएगी व इनके साथियों के बारे में भी पता लगाया जाएगा। पुलिस पूछताछ में अरुण ने बताया कि हिसार के न्यू ऋषि नगर निवासी अश्वनी उर्फ गुलजार उर्फ कृष उसका दोस्त है। करीब 20-25 दिन से वह उसी के पास न्यू ऋषि नगर में रह रहा है।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ तो शुरू कर दी लूट
मामले में डीआईजी बलवान सिंह ने बताया कि आरोपी अरुण ने पूछताछ में बताया है कि उसने न्यू ऋषि नगर निवासी अश्वनी के साथ मिलकर बल्लभगढ़ में कुछ महीने पहले हत्या के प्रयास की एक वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद दोनों ने अन्य साथियों साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।
अरुण ने कुबूलीं ये वारदात
- अप्रैल 2021 में अरुण ने चिंटू अत्री, अश्विनी के साथ मिलकर बल्लभगढ़ के सेक्टर 2 में बाइक सवार में गोली मारी
- अप्रैल में ही अरुण, अश्विनी, चिंटू, गोविंदा ने पिस्तौल के बल पर जान से मारने की धमकी दी।
- 24 मई की रात अरुण साथियों के साथ लाडवा-हिसार रोड पर बाइक सवार से 150 रुपये और बाइक की चाबी छीनी थी।
- 26 मई को अरुण, अश्वनी, कर्ण जोगी ने मंगाली में बाइक व 600 रुपये और मोबाइल फोन छीना।
- 3 जून को अरुण, अश्वनी व तरुण ने उदय पेट्रोल पंप से 19 हजार रुपये लूटे, तरुण ने पिस्तौल से फायर किया।
- 4 जून की रात अरुण, सन्नी व सूरज ने डाबड़ा नहर पुल के पास बाइक छीनी ।
- 4 जून की रात अरुण, सूरज, अश्वनी, कर्ण, सन्नी ने दिल्ली रोड पट्रोल पंप पर 6000 रुपये व एक मोबाइल फोन की डकैती की थी। अरुण ने फायर किया था।