फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crime

आदमपुर में स्कूटी जलाने के मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज

Tue, 20 Apr 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Crime
शनिवार रात को जवाहर नगर में मारपीट कर स्कूटी जलाने व विशेष समुदाय के प्रति गलत टिप्पणी करने के मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर नौ युवकों पर केस दर्ज कराया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर 10-15 अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सरोज बाला, कृष्ण, अनिल आदि ने बताया कि फेसबुक पर एसके कुमार की आईडी से समाज के बारे में अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट की गई। इन लोगों ने बताया कि एसके कुमार नाम की जिस आईडी से ये पोस्ट की गई है, वह लड़का जवाहर नगर का है। उसके साथ आवारा किस्म के कई लड़के रहते हैं । पुलिस ने शिकायत के आधार पर एसके कुमार आईडी, केवल, सागर, दिलखुश आदि को नामजद करते हुए धारा 153ए के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस को दी शिकायत में बालाजी मार्केट निवासी गुड़िया ने बताया कि वह मजदूरी का काम करती है। 17 अप्रैल को उसका लड़का दिलखुश स्कूटी लेकर किसी काम से गया था। जब वह जवाहर नगर पहुंचा तो वहां 10-15 लड़के मिले। किसी पुरानी रंजिश में उसके लड़के के साथ मारपीट करने लगे। किसी तरह उसका बेटा हमलावरों के चंगुल से बचकर भाग निकला। इस दौरान हमलावरों ने उसके बेटे की स्कूटी को तोड़ने के बाद जला दिया। पुलिस ने गुड़िया की शिकायत के आधार पर 10-15 अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। साइबर सेल की मदद से आईडी चलाने वाले का पता लगाया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
-अभिमन्यु लोहान, डीएसपी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed