फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crime

बाल सुधार गृह से बंदी भागने के मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 15 Oct 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Crime
बाल सुधार गृह (ऑब्जरवेशन होम) से फरार 17 बाल बंदियों में से अभी तक तीन बंदी ही पुलिस के हत्थे चढ़े हैं जबकि 14 पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं, ड्यूटी पर तैनात एएसआई समेत चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। तीसरे दिन सेशन जज अरुण कुमार सिंघल और प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जसबीर, एडीसी अनिश यादव और डीएसपी नारायणचंद बाल सुधार गृह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वारदात के दौरान ड्यूटी पर तैनात जिला पुलिस के सिपाही विजेंद्र सिंह, रघुविंद्र, विनोद और एएसआई जगराज सिंह को विभागीय कार्रवाई के दौरान सस्पेंड कर दिया गया है। उनके स्थान पर बाल सुधार गृह में अब चार नए मुलाजिम तैनात किए गए हैं। इन मुलाजिमों के लिए बाल सुधार गृह में ही पार्किंग स्थल पर बैठने के लिए एक तंबू भी लगाया गया है। इसके अलावा बाल सुधार गृह में हमले के दौरान घायल तीनों वार्डर के स्थान पर कुछ समय के लिए हिसार सेंट्रल जेल-1 से तीन नए वार्डर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

तीसरे बंदी को भी भेजा बाल सुधार गृह
फरार बंदियों में से पुलिस ने एक बंदी को मंगलवार को रिमांड पर लिया था। एक बंदी को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। हांसी से पकड़े गए तीसरे बंदी को भी बुधवार को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद पड़ी कक्षाएं, भटक रहे बंदी
उल्लेखनीय है कि बाल सुधार गृह में बंदियों को सही राह पर लाने के लिए शिक्षा का ज्ञान देने के साथ-साथ कंप्यूटर कक्षाएं भी लगाई जा रही थीं। इसके अलावा योग कक्षाएं भी लगाई जाती थीं, लेकिन ये भी लॉकडाउन के चलते बंद पड़ी हैं। इनमें से सिर्फ एजुकेशन क्लासेज 28 सितंबर से शुरू की गई। यहां तीन शिक्षक बच्चों को प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक शिक्षित करने आते हैं।

बाल सुधार गृह में से फरार बंदियों में से अभी तीन बंदी ही पकड़े गए हैं। बाकियों की जिला पुलिस तलाश में लगी है। यहां हमले में घायल तीन वार्डर के स्थान पर हिसार सेंट्रल जेल-1 से तीन नए वार्डर मिले हैं। हमले के दौरान घायल तीनों वार्डर को लेकर भी जांच की जा रही है अगर लापरवाही पाई जाती है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- कुलदीप शर्मा, अधीक्षक, बाल सुधार गृह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed