फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crime

मां के साथ खरीदारी करने आए युवक का अपहरण कर किया मारपीट

Tue, 29 Oct 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Crime
सिवानी के वार्ड नंबर निवासी विकास अपनी मां के साथ नागोरी गेट स्थित ग्रोवर मार्केट में घर के सामान की खरीदारी के लिए आया था। उसी दौरान कुछ युवकों ने मिलकर विकास का अपहरण कर अपने साथ गाड़ी में बैठाकर बालसमंद गांव की ओर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की और उसकी पिस्तौल तान कर एक करोड़ 20 लाख रुपये की मांग की। बाद में उसके मोबाइल फोन व पर्स से 5 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल विकास के बयान पर बालसमंद गांव निवासी अभिजित व कृष्ण, कालिया, अनिल, साहित्य, व सीसवाल गांव निवासी सुभाष व 5-6 अन्य आरोपियों के खिलाफ 148, 149, 365, 395, व 25, 54,59 आर्म्स एक्ट की आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विकास ने बताया कि हाल में वह सिवानी के वार्ड नंबर 5 में रहता है। वह खेती-बाड़ी का काम करता है। वर्ष 2015 में उसने तंबाकू बेचने की दुकान की थी, जिससे वहां पर बालसमंद निवासी अभिजीत, कृष्ण, का उसकी दुकान पर आना-जाना था। वे दोनों उसकी दुकान पर तंबाकू खरीदते थे, जिससे उनके बीच पैसों को लेनदेन था। कुछ समय बाद वह अपनी दुुकान छोड़कर दिल्ली चला गया और उसकी दुुकान पर उसका छोटा भाई मोहित बैठता था। वर्ष 2017 में अभिजीत व कृष्ण उसकी दुुकान पर आए और उसके भाई मोहित को धमकी देने लगे कि वह उसके भाई विकास से पैसे मांगता है और इसी रंजिश के चलते उन दोनों ने मोहित पर गोली चला दी। इस बारे में सदर थाना पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन

25 अक्तूबर की दोपहर 1 बजे वह अपने मां राजबाला के साथ गाड़ी में सवार होकर हिसार के नागोरी गेट स्थित ग्रोवर मार्केट के पास आया था। उसी समय बालसमंद गांव निवासी अभिजीत व कृष्ण अपने दोस्त कालिया, अनिल, साहित्य, व सीसवाल गांव निवासी सुभाष व 5-6 अन्य लोग लाठी व डंडे लेकर आए और उसे जबरदस्ती उसकी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ बालसमंद गांव की ओर खेतों में ले गए। वहां जाने के बाद उसके साथ डंडों से मारपीट की और इसके अलावा उन्होंने उसकी गर्दन पर पिस्तौल तान दी और उसे धमकी दी कि या तो वह उन्हें एक करोड़ 20 लाख रुपये दे नहीं वह उसे जान से मार देंगे। साथ ही वह उसका मोबाइल व पर्स में मौजूद 5 हजार रुपये भी छीन कर भाग गए। किसी तरह से उसने अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल फोन मांगकर अपने परिजनों को दी। इससे उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed