फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crackdown on those spreading garbage and encroaching

Hisar News: कचरा फैलाने और अतिक्रमण करने वालों पर कसा शिकंजा

Fri, 06 Mar 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 06 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on those spreading garbage and encroaching
हांसी निरीक्षण करते हुए एसडीएम राजेश खोथ। जागरूक पाठक - फोटो : 1
हांसी। समाधान शिविर में बदहाल सफाई व्यवस्था की शिकायत मिलने पर एसडीएम राजेश खोथ वीरवार को चार कुतुब क्षेत्र में संत रविदास धर्मशाला के समीप निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान कचरे के ढेर मिलने पर एक दुकानदार का चालान कटवाया गया। सड़क के बीच नो पार्किंग जोन में कबाड़ से भरीं गाड़ियां खड़ीं मिलीं। सिटी थाना एसएचओ से बातचीत कर मौके पर पुलिस बुलाई और तीन गाड़ियों के चालान करवाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने स्क्रैप व्यापारियों और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और नगर परिषद के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। चार कुतुब गेट के समीप फैले कचरे पर भी उन्होंने फटकार लगाई और सफाई निरीक्षक संजय कुमार को हालात सुधारने का आदेश दिया। साथ ही उनसे पूछा कि वार्ड के पार्षद ने राशि के भुगतान पर आपत्ति क्यों नहीं जताई।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन वह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे और खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ चालान काटने के निर्देश जारी रहेंगे। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद को भी सख्त निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई बोले-एक सप्ताह में आएंगे टिपर
एसडीएम ने बदहाल सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की तो नगर परिषद अधिकारी की ओर से तर्क दिया गया कहा कि डोर टू डोर कचरा उठान का पांच साल के लिए एक फर्म को टेंडर दिया जा चुका है। फर्म के वाहन एक सप्ताह के अंदर आ जाएंगे। इसके बाद पूरे शहर में डोर टू डोर कचरा उठान का कार्य शुरू हो जाएगा।

जगह जगह लगे हैं ढेर
शहर के मुख्य मार्ग और 10 वार्डों में सफाई का ठेका करीब 17 दिन पहले खत्म हो गया था। इसके बाद से शहर में मुख्य मार्ग व दस वार्डों में कचरा उठान बंद था। इसके लिए एक सप्ताह पहले ही सिरसा की एक फर्म को तीन महीने का टेंडर दिया गया है। फर्म के कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं सुधरी है। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं।

-------------------
शिविर में शिकायत आने पर निरीक्षण किया तो चार कुतुब क्षेत्र में कचरे का ढेर और अतिक्रमण मिला। इस पर वहां चालान काटे गए हैं। साथ ही नगर परिषद के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।- राजेश, खोथ, एसडीएम, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed