{"_id":"578fdf4a4f1c1b2d33c4b797","slug":"cow-sanctuary-in-hisar-hindi-news-cabinet-meeting-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ अभयारण्य की बाधा दूर, 50 रुपये सालाना की लीज पर मिलेगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ अभयारण्य की बाधा दूर, 50 रुपये सालाना की लीज पर मिलेगी जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Thu, 21 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
cow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौ अभयारण्य स्थापित करने के लिए पशुपालन विभाग नगर निगम को एक रुपया प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन लीज पर देगा। प्रदेश की कैबिनेट ने इसे बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। मंजूरी के बाद गौ अभयारण्य बनने की जमीन की बाधा दूर हो गई है। प्रदेश के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने 29 दिसंबर 2014 को हिसार में गौ अभयारण्य स्थापित करने का एलान किया था।
विज्ञापन
इसके बाद नगर निगम ने इसके लिए राजकीय पशुधन फार्म से 50 एकड़ जमीन की मांग की थी। राजकीय पशुधन फार्म ने जमीन देने के लिए हां तो कर दी, लेकिन इसके लिए 22 करोड़ रुपये की डिमांड रख दी। नगर निगम ने अपनी आर्थिक हालात का हवाला देते हुए जमीन लीज पर देने का पत्र भेजा था।
विज्ञापन
सीएम घोषणाओं में देरी का समाचार अमर उजाला में 9 जुलाई के अंक में विस्तार से समाचार प्रकाशित किया गया, जिसके बाद सीएम कार्यालय ने डीसी को मीटिंग कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। 19 जुलाई को डीसी ने कैंप ऑफिस में मीटिंग ली। इसके बाद सीएम कार्यालय को तीन बडे़ प्रोजेक्ट जमीन न मिलने के कारण अटकने का पत्र भेजा।
विज्ञापन
बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग में इस मुद्दे को लेकर फैसला लिया गया। प्रदेश के पशुपालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने गौ अभयारण्य प्रोजेक्ट के लिए निशुल्क देने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब स्थानीय निकाय विभाग को 50 एकड़ जमीन लीज पर मिलेगी। यह जमीन 33 साल के लिए मिलेगी, जिसके बदले नगर निगम प्रति एकड़ एक रुपये के हिसाब से लीज रकम प्रदान करेगा।
अधिसूचना का इंतजार
कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रदेश सरकार की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना की प्रति स्थानीय निकाय व पशुपालन विभाग को भेजी जाएगी, जिसके बाद लीज एग्रीमेंट तैयार कर औपचारिक तौर पर जमीन दे दी जाएगी। इस प्रोसेस में करीब एक माह का समय लगने की उम्मीद है।
अब होगी चारदीवारी
गौ अभयारण्य के लिए जमीन मिलने के बाद इसकी चारदीवारी की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से 10 करोड़ रुपये का बजट पहले ही जारी किया हुआ है, जिसमें पूरी जमीन की पैमाइश के बाद पांच से सात फीट ऊंची दीवार बनाई जाएगी।
शहर में करीब 4500 पशु
शहर में करीब 4500 से अधिक लावारिस पशु हैं। विधानसभा चुनाव में लावारिस पशु बड़ा मुद्दा था। सीपीएस कमल गुप्ता ने लोगों को पशुुओं से निजात दिलाने का एलान किया था। सीएम ने हिसार में पहले दौरे में ही यह घोषणा की थी। गौ अभयारण्य बनने के बाद पशुओं को यहां छोड़ा जाएगा।
डेढ़ साल में 15 लोगों की गई जान
पिछले डेढ़ साल में लावारिस पशु अब तक करीब 15 लोगों की जान ले चुके हैं। पिछले दस दिन में दो लोगों की जान जा चुकी हैं। पिछले सप्ताह हांसी में लावारिस पशु सड़क पर आने के कारण एचएयू की मेडिकल ऑफिसर वीना दलाल की मौत हो गई थी। इसके अलावा बरवाला के पास भी लावारिस पशु के कारण हुए हादसे में एक की जान गई थी।