फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Counseling held for 60 seats in three colleges, admissions for 36

Hisar News: तीन कॉलेजों में 60 सीटों पर हुई काउंसिलिंग, 36 के हुए दाखिले

Sat, 16 Sep 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 16 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Counseling held for 60 seats in three colleges, admissions for 36
महिला कॉलेज व जाट कॉलेज में पीजी की सीटों पर हुई ओपन काउंसिलिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिल्ली रोड स्थित राजकीय महिला कॉलेज में शनिवार को पीजी कोर्सों में रिक्त सीटों पर ओपन कांउसिलिंग हुई। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक काउंसिलिंग हुई। काउंसिलिंग में नाम आने वाले विद्यार्थी फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते थे। दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों को ऑफलाइन फीस भरने के लिए शाम 4 बजे तक का समय दिया गया। एमए इंग्लिश के लिए 60 सीटों पर कांउसिलिंग की गई। जिसमें 36 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं और 24 सीटें अभी भी रिक्त हैं।
राजकीय महिला कॉलेज में किस कोर्स में कितनी सीटें खाली

कोर्स दाखिला खाली सीटें


एमएससी जूलॉजी 33 07



एमएससी गणित 25 35



एमए हिन्दी 33 17



एमए अंग्रेजी 53 07



एमकॉम 13 37


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थियों का रुझान
विद्यार्थियों का रुझान अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में है। इस कारण कॉलेज में सीटें खाली रह गई हैं। जबकि पिछले साल कॉलेज में दाखिला लेने के लिए मारामारी चल रही थी। लेकिन इस बार कई कोर्सेस में सीटें रिक्त हैं। जिसका मुख्य कारण दूरस्थ शिक्षा भी है, क्योंकि दूरस्थ शिक्षा में विद्यार्थी पढ़ाई के साथ रोजगार भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सुंदर सिंह ढांडा, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार

जाट कॉलेज में 103 सीटें रिक्त, 54 पर हुए दाखिले
शनिवार को जाट कॉलेज में पीजी कोर्सेस के प्रथम वर्ष में 157 रिक्त सीटों पर कांउसिलिंग हुई। जिनमें से 54 सीटों पर दाखिले हुए और शेष 103 सीटें रिक्त हैं। सुबह 9 से 12 बजे तक काउंसिलिंग की गई और उसके बाद दस्तावेजों की जांच की गई। काउंसिलिंग में नाम आने वाले विद्यार्थियों ने शाम 4 बजे तक फीस जमा करवा कर दाखिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed