फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Councilor Juneja's clinic raided 14 days after MP Deependra wore Congress patka

सांसद दीपेंद्र के हाथों कांग्रेस का पटका पहनने के 14 दिन बाद पार्षद जुनेजा के क्लीनिक पर छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Councilor Juneja's clinic raided 14 days after MP Deependra wore Congress patka
हिसार। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार देर शाम वार्ड-17 के पार्षद एवं बीएएमएस महेंद्र जुनेजा के क्लीनिक पर छापा मारा। टीम ने बीएमएस की डिग्री और क्लीनिक से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। टीम ने क्लीनिक के अंदर जिस कमरे में दवाओं का स्टॉक रखा हुआ था, उसे सील कर दिया। सोमवार को ड्रग्स कंट्रोलर दवाइयों की जांच करेंगे और उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम को शिकायत मिली कि पटेल नंबर स्थित महेंद्र जुनेजा क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा है। शिकायत के आधार पर शनिवार शाम को तीन चिकित्सक सज्जन, सचिन व संदीप क्लीनिक पर पहुंचे। वहां पर पार्षद महेंद्र जुनेजा बैठे थे। चिकित्सकों ने बीएएमएस व पार्षद जुनेजा से क्लीनिक से संबंधित दस्तावेज मांगे। पार्षद ने दस्तावेज टीम को दिखा दिए। कुछ समय बाद सीनियर ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर रमन श्योराण अपने सहयोगी के साथ पहुंचे। उन्होंने वहां पर रखी दवाओं की जांच की। कुछ देर बाद स्वास्थ्य विभाग के दो और कर्मचारी वहां पर आए। काफी देर जांच पड़ताल करने के बाद टीम ने क्लीनिक के एक कमरे को सील कर दिया, जिसमें दवाएं रखी हुईं थी। सोमवार को ड्रग्स कंट्रोलर दवाइयों की जांच करेंगे उसके बाद विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस का पटका पहनने पर आए थे चर्चा में
पिछले माह कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का पार्षद महेंद्र जुनेजा के घर जलपान का कार्यक्रम था। इस दौरान वहां पर मौजूद एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पार्षद महेंद्र जुनेजा को कांग्रेस का पटका पहनाया था। उस समय उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि उनकी तरफ से स्पष्ट तौर पर इनकार कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो दस्तावेज मांगे दिखा दिए : डॉ. जुनेजा
डॉ. महेंद्र जुनेजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लीनिक पर जांच के लिए आई थी। टीम ने जो दस्तावेज मांगे वे दिखा दिए। उनका क्लीनिक कांउसिलिंग ऑफ इंडियन मेडिसिन हरियाणा से रजिस्टर्ड है। टीम का सहयोग किया जाएगा। वह फिलहाल भाजपा पार्टी में है।

क्लीनिक के खिलाफ हमें शिकायत मिल रही थी। उसके आधार पर छापा मारा गया है। अभी जांच चल रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed