फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corporation handed over notice to the organization which is beautifying the dilapidated public boundary wall of the city

हिसार: शहर की बदहाल सार्वजनिक चहारदीवारी को सुंदर बना रही संस्था को निगम ने थमाया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Corporation handed over notice to the organization which is beautifying the dilapidated public boundary wall of the city
हिसार। शहर की बदहाल पड़ी सार्वजनिक चहारदीवारी को चमकाने का काम कर रही संस्था हमारा प्यार हिसार को नगर निगम ने नोटिस थमाया है। नोटिस के माध्यम से निगम प्रशासन ने संस्था पर बिना उनकी अनुमति के सामुदायिक केंद्र की चहारदीवारी पर पेंटिंग करने का आरोप लगाया है। साथ ही तीन दिन में नोटिस का जवाब न देने पर संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन




बता दें कि 19 फरवरी को ही संस्था ने अर्बन एस्टेट टू स्थित नगर निगम के सामुदायिक केंद्र की चहारदीवार पर सुंदर चित्रकारी बनाई थी। सामाजिक संस्था हमारा प्यार हिसार ने शहर की बदहाल पड़ी दीवारों को सुंदर बनाने की मुहिम चलाई हुई है। इसके तहत संस्था के सदस्य रविवार को एकत्रित होकर शहर में संस्थानों की चहारदीवारी पर लगे पंफ्लेट उतारकर उस रंग-रोगन करते हैं और फिर सुंदर चित्रकारी बनाते हैं। मुख्यमंत्री ने भी इस संस्था की मुहिम की प्रशंसा की थी। मगर नगर निगम को संस्था का यह अभियान पसंद नहीं आया। इसी को लेकर निगम की तरफ से संस्था को नोटिस जारी कर दिया गया।
विज्ञापन








निगम के फैसले के पीछे राजनीतिक सोच



निगम के इस फैसले को राजनीतिक सोच के साथ भी जोड़ कर देखा रहा है। सूत्रों की मानें तो संस्था के अध्यक्ष एक पार्टी विशेष से जुड़े हुए हैं। उनकी संस्था के इस अभियान को शहरवासी काफी सराहा रहे हैं। सत्ता में बैठे के शहर के कुछ बड़े नेताओं को यह बात रास नहीं आ रही है। उनके आदेश पर ही निगम ने संस्था के खिलाफ यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








निगम प्रशासन को सार्वजनिक दीवारों पर लगे हुए पोस्टर व पंफ्लेट पसंद आते हैं, लेकिन उनकी संस्था की तरफ की जाने वाले चित्रकारी पसंद नहीं आती। संस्था की तरफ से कई बार अवैध होर्डिंग, पोस्टर आदि को लेकर विभाग को शिकायत की गई है। शायद इसी बात से नाराज होकर निगम अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है। मैं नहीं मानता कि राजनीतिक उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। 9 सुशील खरींटा, प्रधान, हमारा प्यार हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed