फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona: Woman of Modern Town found infected, active patients now three

कोरोना : मॉडन टाउन की महिला मिली संक्रमित, सक्रिय मरीज अब तीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Corona: Woman of Modern Town found infected, active patients now three
हिसार। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वहीं, मॉडल टाउन निवासी 56 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। महिला ने खांसी-जुकाम होने पर निजी लैब में सैंपल जांच कराया था। महिला अभी होम क्वारंटीन है। वहीं, पंचकूला से लौटी एक महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसे पंचकूला के रिकॉर्ड में दर्ज किया है। इससे पहले दुबई से आया युवक और ऑस्ट्रेलिया से लौटी युवती कोरोना संक्रमित मिली है। जिले में अब तीन सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला के पॉजिटिव होने की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रंमित महिला के घर पहुंची। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगर महिला की तबीयत ज्यादा खराब होती है तो उस नागरिक अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ परिवार के लोगों और मॉडल टाऊन एरिया में सैंपलिंग करवाई जाएगी। अभी तक 8 लाख 15 हजार 87 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 54005 लोग संक्रमित मिले। 52 हजार 861 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर रहे लोगों से अपील
विभाग के अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करवाएं। घर से बाहर जाते समय मास्क पहनें और सामाजिक दूरी रखें। विभाग ने ओमिक्रॉन को लेकर काफी सुविधाएं बढ़ा दी हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से सुविधा और बढ़ा दी जाएगी। मरीजों को हर तरह की सुविधा दी जाएगी। वही बिना मास्क वालों के चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को समझाया है कि अगर ज्यादा बुखार हो या तबीयत खराब हो तो अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। परिवार के लोगों के साथ मॉडल टाउन एरिया की सैंपलिंग की जाएगी। - डॉ सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस अधिकारी एवं आईडीएसपी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed