फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   corona vaccination

आज 18 बूथ पर होगा टीकाकरण

Sun, 17 Jan 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
coronavirus-demo_ - फोटो : coronavirus-demo_
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज से जिले में 18 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 100-100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सभी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और योजना को तैयार कर अंतिम रूप दिया गया है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की शनिवार देर शाम तक बैठक कर विचार-विमर्श हुआ था। इसके तहत जिले की आठ सीएचसी, आदमपुर व हांसी में दो सबडिवीजन अस्पताल और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज सहित 8 निजी अस्पताल बूथ के लिए चुने गए हैं। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को मंगलवार से ही टीका लगाया जाएगा। इससे पूर्व विभाग द्वारा टीकाकरण के लिए सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

यदि लाभार्थी सहयोग करें तो एक टीम 100 से अधिक कर सकती है टीकाकरणयदि लाभार्थी टीकाकरण के लिए समय पर पहुंचे और विभाग का सहयोग करें तो वैक्सीनेटर यानी एक टीम 100 से अधिक लोगों का टीकाकरण आसानी से कर सकती है। ऐसे में विभाग ने अपील की है कि सभी लाभार्थी टीकाकरण करवाएं। विभाग ने कहा कि यह टीका सुरक्षित है और काफी सुविधाजनक है। बता दें कि शनिवार को विभाग द्वारा केवल 4 बूथों पर टीकाकरण शुरू किया गया था। उस दौरान अधिकांश लाभार्थी टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचे थे, लेकिन विभाग ने अभी भी उन लाभार्थियों को टीका लगाने के लिए एक ओर मौका देगा। वहीं इसके बाद विभाग ने जिले में 18 बूथों पर टीकाकरण शुरू करने की योजना बनाई है, ताकि सभी को जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन

सोमवार से 10 सरकारी संस्थाओं सहित 18 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर टीम तैयार कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले दिन 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। यदि इस बीच लाभार्थियों की संख्या बढ़ती है या अगले दिन इससे अधिक लक्ष्य पूरा होता दिखाई दिया तो टीकाकरण का लक्ष्य 200 तक भी किया जा सकता है। वहीं प्रत्येक बूथ पर स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या पर आधारित होगा, जितनी कम संख्या होगी। उतना जल्दी ही टीकाकरण पूरा किया जा सकेगा। यह जरूरी नहीं कि 6 या 7 दिनों तक टीकाकरण किया जाएं वह सब स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या पर आधारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जितेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed