फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona's third wave: Symptoms not seen in patients, most are getting healthy at home

कोरोना की तीसरी लहर : मरीजों में नहीं दिखे लक्षण, अधिकांश घर पर हो रहे स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Corona's third wave: Symptoms not seen in patients, most are getting healthy at home
हिसार। कोरोना महामारी की तीसरी लहर में राहतभरी खबर आई है। चिकित्सकों का कहना है कि अब तक जितने भी मरीज सामने आए हैं, उनमें अधिकांश में लक्षण बहुत हल्के मिले, कई संक्रमितों में लक्षण दिखे तक नहीं। हालांकि मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत तक नहीं पड़ रही है। ज्यादातर कोरोना संक्रमित घर पर ही ठीक हो रहे हैं। जाहिर है, कोविड से बचाव का टीका असर दिखा रहा है। लोगों में महामारी से बचाव की इम्युनिटी विकसित हो रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर 25 दिसंबर से लेकर 23 फरवरी तक 7685 लोग संक्रमित मिले, इनमें से 7652 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 33 संक्रमितों की मौत हुई। तीसरी लहर में मरने वाले मरीज कोरोना संक्रमण के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे। तीसरी लहर की तुलना में पहली व दूसरी लहर खतरनाक रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को अस्पतालों में बेड तक नहीं मिल पाए थे। वहीं ऑक्सीजन की कमी सामने आई थी। लोगों का रुझान वैक्सीनेशन की ओर बढ़ा साथ ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपचार भी लिया। तीसरी लहर से निपटने के लिए 15 साल तक के किशारों का टीकाकरण किया गया। मास्क न पहनने व टीकाकरण न करवाने वालों पर सख्ती की गई। सरकारी कार्यालयों में एंट्री बंद की गई। स्कूलों में प्रवेश के लिए टीकाकरण का सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य किया गया। ऐसे में लोगों ने ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इतने लगे कोरोना के टीके
कैटेगरी प्रथम डोज द्वितीय डोज तृतीय डोज कुल डोज
हेल्थ वर्कर 14545 14511 4090 33105
फ्रंट लाइन 8794 8934 3097 20825
15-17 वर्ष 54601 19282 0 73883
18-44 वर्ष 793543 544857 0 1338400
45-59 वर्ष 261754 200391 0 462145
60 वर्ष अधिक 170145 128744 3128 302017
कुल टीकाकरण 1303382 916719 10274 2230375
23 नए केस मिले
जिले में बुधवार को कोरोना के 23 नए मामले सामने आए। सक्रिय केस बढ़कर 102 और रिकवरी रेट घटकर 97.93 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि जिले में 8 लाख 95 हजार 979 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 61 हजार 687 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 60 हजार 411 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।

कोरोना की तीनों लहरों में इतनी हुए मौतें
पहली लहर 327
दूसरी लहर 814
तीसरी लहर 33
कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाया। मास्क न पहनने वालों पर सख्ती की गई। लोगों ने सहयोग किया है। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी व अन्य शिक्षण संस्थानों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाया गया। दूसरी लहर में नुकसान के बाद लोग सतर्क हुए। लोगों ने अपनी इम्युनिटी पावर बढ़ाई। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए हर संभव काम किया है। तीसरी लहर में ज्यादातर संक्रमित घर पर ही ठीक हुए। - डॉ. सुभाष खतरेजा, डिस्ट्रिक सर्विलांस ऑफिसर हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed