फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona's third wave fatal: Five infected died in four days, the number of patients is decreasing

कोरोना की तीसरी लहर जानलेवा : चार दिन में पांच संक्रमितों ने तोड़ा दम, घट रहा मरीजों का आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona's third wave fatal: Five infected died in four days, the number of patients is decreasing
हिसार। कोरोना की तीसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को कोरोना संक्रमित उकलाना के बुढ़ाखेड़ा गांव की 70 साल कीबुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि हुई है। बुजुर्ग महिला शहर के निजी अस्पताल में भर्ती थी। बुजुर्ग कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ निमोनिया, किडनी फेलियर, पैरालिसिस सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थी। सोमवार को 244 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। तीसरी लहर में अब तक 20 जनवरी को सबसे अधिक 487 केस मिले थे। उसके बाद लगातार चार दिन से संक्रमितों का आंकड़ा घट रहा है जबकि चार दिन में पांच संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन

हिसार पहले ही प्रदेश में दूसरी लहर में सर्वाधिक मौत होने से सुर्खियों में रह चुका है। अब तीसरी लहर में लगातार कोरोना से मौत का सिलसिला शुरू होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इससे पहले रविवार को शास्त्री नगर निवासी वृद्धा ने दम तोड़ा था। डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि सोमवार तक जिले में 1712 सक्रिय मरीज हैं। रिकवरी रेट 95.09 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि जिले में 8 लाख 64 हजार 829 लोगों की जांच की जा चुकी है। अब तक 58176 लोग संक्रमित जबकि 55317 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। तीसरी लहर में हुई छह मौत के साथ जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1146 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

यादव धर्मशाला कोविड सेंटर में 44 कैदी ले रहे उपचार
यादव धर्मशाला में बनाए गए कोविड सेंटर में अब 44 कैदी उपचार ले रहे हैं। वहीं अब तक जाट और ब्राहाण धर्मशाला में मरीज दाखिल करने की जरूरत नहीं पड़ी है। विभाग ने इन दोनों धर्मशालाओं को भी कोविड केयर सेंटर बनाया हुआ है। जिले में सोमवार को 3252 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए। इनमें 60 से अधिक आयु वर्ग में 70 को, 45 से 60 के आयु वर्ग में 181 को और 18 से 44 आयु वर्ग में 629 को डोज लगाई गई। इनके अलावा 15 से 17 आयु वर्ग में 438 को तथा एहतियाती डोज 140 को लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबाल एशिया कप खेलने गई पूरी टीम व कोच की रिपोर्ट पॉजिटिव
फुटबाल का एशिया कप खेलने गई पूरी भारतीय टीम के अलावा कोच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इस टीम में हिसार के गांव मंगाली की रेणू भी शामिल हैं। एशिया कप 20 जनवरी से शुरू हुआ था। अभी भारतीय टीम का एक ही मैच ईरान के साथ हुआ था, लेकिन दोनों टीमें बराबर होने पर मैच ड्रा हो गया। मैच छह फरवरी तक मुंबई, नवी मुंबई और पूना में होने थे। फिलहाल मैच मुंबई में चल रहा था। अब मैच होंगे या नहीं, इसका निर्णय फीफा लेगा। भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों व कोच की रिपोर्ट बीते रविवार को पॉजिटिव आई थी। बताया जा रहा है कि दिन में तीन बार कोरोना टेस्ट होता था। मगर रविवार को सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोनारोधी वैक्सीनेशन का आंकड़ा
पहली डोज लगी 1268645
हेल्थ वर्कर 14580
फ्रंटलाइन वर्कर 8785
60 से अधिक आयु वर्ग 163131
45-60 आयु वर्ग 261357
18-44 आयु वर्ग 754051
15-17 आयु वर्ग 6739
दूसरी डोज लगी 848787
हेल्थ वर्कर 14445
फ्रंटलाइन वर्कर 8671
60 से अधिक आयु वर्ग 122404
45-60 आयु वर्ग 201086
18- 44 आयु वर्ग 502181
संक्रमित और मौत का आंकड़ा
तिथि संक्रमित मौत
19 जनवरी 430 00
20 जनवरी 487 00
21 जनवरी 340 02
22 जनवरी 398 01
23 जनवरी 366 01
24 जनवरी 244 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed