फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona positive old man died, 7th death in district

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ा, जिले में सातवीं मौत

Fri, 17 Jul 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Corona positive old man died, 7th death in district
संक्रमित मृतक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करते स्वास्थ्य विभाग की टीम व अन्य लोग। - फोटो : Hisar
जिले के कोविड-19 घोषित अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग व्यक्ति (74) की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना से यह सातवीं मौत है। संक्रमित बुजुर्ग शहर के प्रीति नगर का रहने वाला था। नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा और उनकी टीम ने शुक्रवार दोपहर को सेक्टर 14 स्थित श्मशान घाट में शव अंतिम संस्कार किया। इस दौरान करीब 20 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

संक्रमित बुजुर्ग को उसके परिजन गंभीर हालत के चलते शहर के राजगढ़ रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए थे। उस दौरान चिकित्सकों ने एहतियात के तौर पर उसका सैंपल प्राइवेट लैब में भेजा था, जिसकी रिपोर्ट बुधवार शाम को पॉजिटिव आई थी। उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने संक्रमित मरीज को गंभीर हालत के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया था, जहां चिकित्सकों ने उसको वेंटिलेटर पर रखा था। संक्रमित बुजुर्ग ने वीरवार देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

संक्रमित मरीज था शुगर, बीपी व दिल की बीमारी से ग्रस्त
चिकित्सकों के अनुसार संक्रमित बुजुर्ग काफी समय से शुगर और बीपी जैसी गंभीर बीमारियों के अलावा दिल की बीमारी से भी ग्रस्त था, जिससे उसकी मौत हो गई।
बुधवार शाम को संक्रमित मरीज को उनके अस्पताल में दाखिल किया गया था और उसकी हालत काफी गंभीर थी। शुरू से ही उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। संक्रमित मृतक बुजुर्ग शुगर, बीपी के साथ दिल की बीमारी से भी ग्रस्त था, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. गोपाल सिंघल, डायरेक्टर, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed