फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona: Infected death for the second consecutive day, 34 new cases found

कोरोना : लगातार दूसरे दिन संक्रमित की मौत, 34 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona: Infected death for the second consecutive day, 34 new cases found
हिसार। जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर अपना प्रभाव दिखाने लगा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार लगातार दूसरे दिन संक्रमित की मौत की पुष्टि की है। इस दौरान 34 नए केस भी मिले। इससे पहले सोमवार को बुजुर्ग ने दम तोड़ा था। अगस्त माह में अब तक 318 संक्रमित मिले चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हिसार के नजदीकी गांव निवासी 50 वर्षीय मजदूर राफमल अग्रोहा मेडिकल में उपचाराधीन था। रामफल कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ हर्निया सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त था। रामफल ने कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली थी। उधर, मौत का आंकड़ा बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग का कहना है कि अब जल्द ही सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी। गौरतलब है कि कोरोना की चपेट में आने से पहली लहर में जिले के 327 लोगों की जान गई थी, सबसे खतरनाक दूसरी लहर में 814 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। तीसरी लहर से अब तक 41 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में अब 173 सक्रिय केस जबकि रिकवरी रेट 97.86 प्रतिशत है। जिले में 9 लाख 60 हजार 78 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 63196 संक्रमित मिले और 61841 मरीजों ने कोरोनो को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त महीने में अब तक इतने आए संक्रमित
1 अगस्त 19 संक्रमित
2 अगस्त 14 संक्रमित
3 अगस्त 62 संक्रमित
4 अगस्त 30 संक्रमित
5 अगस्त 47 संक्रमित
6 अगस्त 37 संक्रमित
7 अगस्त 21 संक्रमित
8 अगस्त 54 संक्रमित
9 अगस्त 34 संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed