{"_id":"62fe8045f196c43c2d4bfe3b","slug":"convocation-at-agroha-medical-college-tomorrow-hisar-news-hsr639524727","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दीक्षांत समारोह कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दीक्षांत समारोह कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज का 20 अगस्त को दीक्षांत समारोह होगा। इस दौरान सीएम मनोहरलाल वर्ष 2003 से 2015 तक एमबीबीएस, एमडी, एमएस करने वाले 255 चिकित्सकों को मेडल व डिग्री प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश गृह मंत्री अनिल विज, शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे।
कॉलेज की निदेशक डॉ. अलका छाबड़ा ने बताया कि सुबह 10 बजे दीक्षांत समारोह शुरू होगा।
टॉपर 30 चिकित्सकों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इस दौरान सांसद बृजेंद्र सिंह, सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, राज्यमंत्री अनूप धानक, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, पीजीआई रोहतक की कुलपति डॉ. अनीता उपस्थित रहेंगी। इससे पहले 19 अगस्त की रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें इंडियन आइडल के विजेता सलमान अली अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के छात्र चिकित्सक प्रस्तुति देंगे।