फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Convocation: 7 PhD students will get Dr. VD Kashyap Gold Medal

दीक्षांत समारोह : पीएचडी के 7 विद्यार्थियों को मिलेगा डॉ. वीडी कश्यप गोल्ड मेडल

Sat, 22 Apr 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 22 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Convocation: 7 PhD students will get Dr. VD Kashyap Gold Medal
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के 25 वें दीक्षांत समारोह में 865 विद्यार्थियों को उपाधि व 124 को गोल्ड मेडल दिया जाना है। इनमें से पीजी व पीएचडी के 22 विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी लेवल गोल्ड मेडल और स्नातक स्तर के 31 विद्यार्थियाें को एचएयू मेरिट गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। पीएचडी के 7 विद्यार्थियों को डॉ. वीडी कश्यप गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल में इन सभी को इसका अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में से 307 लड़के तथा 558 लड़कियां हैं। कुलसचिव डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि पीएचडी के 7 विद्यार्थियों को डॉ. वीडी कश्यप गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसके अलावा 7 विद्यार्थियों को डॉ. आरएन पाल मेमोरियल गोल्ड मेडल, 3 विद्यार्थियों को डॉ. सविता सिंगल गोल्ड मेडल, 2 विद्यार्थियों को प्रो. रतनलाल गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। सिल्वर जुबली गोल्ड मेडल फार वूमन 7 विद्यार्थियों को प्रदान किए जाएंगे। परास्नातक व डॉक्टरेट उपाधि लेने वाले 22 विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी लेवल गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। परास्नातक में 7 विद्यार्थियों को डॉ. श्रीमती सरोज कश्यप गोल्ड मेडल, 7 विद्यार्थियों को डॉ. रामधन सिंह गोल्ड मेडल, 6 विद्यार्थियों को डॉ. एसडी निझावन गोल्ड मेडल, 7 विद्यार्थियों को डॉ. एसआर व्यास गोल्ड मेडल व 5 विद्यार्थियों को डॉ. एसबी फौगाट मेमोरियल गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार स्नातक स्तर पर 31 विद्यार्थियों को एचएयू मेरिट गोल्ड मेडल, 7 विद्यार्थियों को एएल फ्लैचर गोल्ड मेडल, 3 विद्यार्थियों को इंटरनेशनल वूमन ईयर 1975 गोल्ड मेडल व 3 विद्यार्थियों को डॉ. पीएस लांबा गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


ड्रेस, आईकार्ड व कोविड रिपोर्ट देखकर मिलेगा प्रवेश
सोमवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में केवल चिन्हित लोगों को ही मुख्य हाल में प्रवेश मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार मेडल व उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य है। रविवार को होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान इन सभी विद्यार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। मेडल पाने वाले मेधावियों को अपना परिचय पत्र व कोविड जांच रिपोर्ट भी साथ रखना होगा। कार्यक्रम में शामिल अन्य लोगों को भी अपना परिचय पत्र अनिवार्य रूप से दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed