फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Contractor refused to maintain tricolor lights

Hisar News: ठेकेदार ने तिरंगा लाइटों के रखरखाव से किया इन्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Contractor refused to maintain tricolor lights
हिसार। राजगढ़ रोड पर खराब पड़ी तिरंगा लाइट।
हिसार। शहर में लगाई गईं तिरंगा लाइटों का रखरखाव न होने से करीब 200 लाइटें खराब पड़ी हैं। निगम की मानें तो ठेकेदार ने लाइटों का रखरखाव करने से मना कर दिया है। हालांकि निगम ने ठेकेदार की सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली है। अब निगम ही इन लाइटों को ठीक करवाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने एक साल पहले शहर के दिल्ली रोड, राजगढ़ रोड, तोशाम रोड, बरवाला रोड व लक्ष्मीबाई चौक से मलिक चौक तक करीब 600 तिरंगा लाइट लगवाईं थी। इस लाइटों पर करीब 21 लाख रुपये खर्च किए गए थे। टेंडर की शर्त के अनुसार लाइट लगाने वाले ठेकेदार को दो साल तक इन लाइटों का रखरखाव भी करना था। ठेकेदार ने एक साल तक इन लाइटों का रखरखाव किया। मगर अब उसने इनका रखरखाव करने से मना कर दिया। इस पर निगम की तरफ से ठेकेदार को नोटिस भी थमाए गए। नोटिस देने के बाद भी ठेकेदार ने इन लाइटों की सुध नहीं ली। इस पर निगम प्रशासन ने ठेकेदार की करीब ढाई लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि जब्त करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब पड़ी इन लाइटों को ठेकेदार को ही ठीक करना था, लेकिन उसे मना कर दिया। अब निगम की इन्हें ठीक करवाएगा। मैंने 26 जनवरी से पहले इन लाइटों को ठीक करवाने को कहा है। - प्रदीप दहिया, निगमायुक्त
मधुबन पार्क में निर्माण कार्य धीमा, तेजी लाने के आदेश
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने सोमवार को मधुबन पार्क में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां धीमी गति से चल रहे कार्य में तेजी लाने के आदेश अधिकारियों को दिए गए। पार्क में सेल्फी प्वाइंट बनाने जैसे कार्य करवाए जा रहे हैं। इस दौरान निगमायुक्त ने अधिकारियों को महाबीर स्टेडियम के पास बने चौक पर रंग-बिरंगी लाइट लगवाने को कहा। इसके अलावा निगमायुक्त ने ढंढूर में डंपिंग स्टेशन का भी जायजा लिया। यहां वार्ड 11 से 20 के लिए प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed